उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2023: UP Bakri Palan Loan Yojana

UP Bakri Palan Loan Yojana | उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2022 फॉर्म | UP Bakri Palan Online Apply | Bakri Palan Subsidy | बकरी पालन लोन सब्सिडी योजना | Goat Farming Loan Online Apply | बकरी पालन लोन उत्तर प्रदेश 2021 | 2023

Advertisements

उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना : दोस्तों आज हम आपको ऐसे व्यवसाय (small business) के बारे में बतायेंगे | जिसको आप कम पूँजी के साथ भी शुरू कर सकते हैं | इस व्यवसाय को शुरू करके आप अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं | इस व्यवसाय को करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी (subsidy) भी प्रदान की जाती है | इस आर्टिकल में हम जिस व्यवसाय की बात करने जा रहे है, वह बकरी पालन का व्यवसाय है | UP Bakri Palan Loan Yojana की शुरुआत उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में प्रत्येक समुदाय के हित को ध्यान में रखते हुए नई नई योजनाएं शुरू करती रही है।

सरकार (UP Government) द्वारा प्रदेश में रोजगार वृद्धि करने के लिए बकरी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है | इसके लिए UP Bakri Palan loan Yojana 2022  की शुरुआत की गयी है। इसके अंतर्गत प्रदेश के लोगों को बकरी पालन योजना के अंतर्गत सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे – बकरी पालन लोन उत्तर प्रदेश 2023 क्या है ?, योजना का उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज तथा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया आदि । इसलिए दोस्तों आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े | जिससे कि आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई  UP Bakri Palan loan Yojana 2023  का फायदा उठा सकें।

Bakri Palan Loan Yojana

UP Bakri Palan Loan Yojana 2023

उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रदेश के लोगों को स्वरोजगार के लिए बकरी पालन लोन योजना की शुरुआत की है। राज्य सरकार के इस योजना के तहत जो लोग बकरी पालना करना चाहते हैं, उन्हें सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। बकरी पालन योजना एक ऐसी योजनाएं जिसका लाभ राज्य का कोई भी नागरिक उठा सकता है | इसके लिए शिक्षित होने की आवश्यकता नहीं है, जो लोग पढ़े लिखे नहीं हैं वे भी इसका लाभ उठा सकते हैं। केन्द्र सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के अनेकों प्रयास कर रही है | इसके लिए पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। UP Bakri Palan Loan Yojana 2023 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आसान किस्तों पर लोन मुहैया कराया जाता है।

इस लोन पर लाभार्थी को सब्सिडी दी जाती है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले बकरी पालन लोन योजना उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Also read (इसे भी पढ़े) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2023

Bakri Palan Loan Yojana 2022 UP Highlights 

योजना का नामउत्तर प्रदेश बकरी पालन लोन योजना
केन्द्र / राज्य सरकारराज्य सरकारी योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के किसान
योजना का उद्देश्यराज्य में स्वरोजगार को बढ़ाना एवं किसानो की आय को दोगुना करना

इसे भी पढ़े : प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व विशेषता

उत्तर प्रदेश बकरी पालन लोन सब्सिडी योजना 2022 का उद्देश्य

UP Bakri Palan Loan Yojana 2021  को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को सब्सिडी देने के लिए शुरुआत की है। जिससे की राज्य के किसानों की आय को दोगुना किया जा सके। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बकरी पालन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश के ऐसे लोग जो बेरोजगार हैं शिक्षित हो या फिर अशिक्षित। वे उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना के माध्यम से लोन प्राप्त कर सकते हैं। लाभार्थी लोन प्राप्त करने के लिए बकरी फार्म खोल सकते हैं, उसके बाद सरकार द्वारा लोन प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश बकरी पालन और भेड़ पालन योजना को बढ़ावा दे रही है। सरकार इस योजना से संबंधित अन्य कई योजनाएं उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए शुरू कर रही है। 

National Livestock Mission (राष्ट्रीय पशुधन मिशन)

भारत सरकार देश में राष्ट्रीय पशुधन मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन के माध्यम से देश में पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा | जिससे देश में पशुपालन का काफी तेजी से विस्तार होगा | इस योजना के माध्यम से देश के किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत देश में कई प्रकार की पशुपालन योजना चल रही है। सरकार ने पशुपालन योजनाओं के लिए सब्सिडी की राशि भी अलग-अलग निर्धारित की है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही इन सभी योजनाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार के मदद से लोन मुहैया कराया जा रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इन योजनाओं के लिए प्रत्येक राज्य में अलग-अलग सब्सिडी की राशि निर्धारित की गयी है।

बकरी पालन से कमाई कितनी हो सकती है ?

जैसा की हम सभी जानते हैं कि बकरे भारत में मांस का सबसे बड़ा स्रोत हैं | लोग बकरे के मांस को सबसे अधिक पसंद भी करते हैं | इसकी घरेलू बाजार में मांग बहुत अधिक है | अधिक आर्थिक लाभ के कारण बकरी पालन हमारे देश में एक बहुत अच्छा व्यवसाय है | जैसे जैसे लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, लोगों के बीच इसकी मांग बढ़ती जा रही है |

यदि आप बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाते हैं तो आपको संकर नस्‍ल की बकरी पालन को अपनाना होगा | इस नस्ल के आर्थिक परिणाम बहुत उत्साहजनक हैं | संकर नस्‍ल के बकरे एवं बकरियां रोगों के प्रति कम संवेदनशील होते हैं | इस नस्ल के बकरे एवं बकरियों के मांस भी स्‍वादिष्‍ट होता है | यदि आपके मन में यह विचार आ रहा है कि बकरी पालन से कमाई कितनी हो सकती है , तो बता दे कि, संकर नस्‍ल के बकरे का वजन बहुत जल्दी (छह माह) में 25 कि.ग्रा. से अधिक हो जाता है | जिससे आप इन्हें बेचकर प्रति बकरे / बकरी 10 हजार रूपये से अधिक लाभ कमा सकते हैं | इस प्रकार से यदि आप 40 से 50 बकरी/बकरे रखकर प्रति माह लाखों रूपये कमा सकते हैं |

उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2022 के लाभ (Uttar Pradesh Bakri Palan Loan Yojana 2023)

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बकरी पालन योजना के अंतर्गत कई प्रकार के लाभ उपलब्ध हैं। जिसे नीचे पढ़ सकते हैं |

  • बकरी पालन योजना का लाभ राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े वर्ग के लोगो को दिया जायेगा |
  • इस योजना के तहत लाभार्थी को 10 बकरी एवं एक बकरा के लिए लोन दिया जायेगा
  • अथवा 10 भेड़ और 1 भेड़ा के लिए लोन दिया जायेगा |
  • यूपी राज्य के इस योजना के अंतर्गत लागत का 90% सरकार देगी तथा किसानो को सिर्फ 10% देना होगा  |
  • लाभार्थी किसानो को 90% तक सब्सिडी सरकार के द्वारा दी जाती है |
  • यह उत्तर प्रदेश बकरी पालन लोन सब्सिडी के रुप में दी जाएगी |
  • Bakri Palan Loan Yojana Uttar Pradesh के अंतर्गत कुल लागत लगभग 66,000 रूपये निर्धारित की गयी है।
  • जिसमें से लाभार्थी किसान को केवल 6,600 रूपये ही सरकार को देने होंगे |

UP Bakri Palan Loan Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार के किसानो को बकरी पालन योजना का लाभ में वरीयता दी जायेगी |
  • राज्य के सरकारी कर्मचारी बकरी पालन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं |
  • बकरी पालन लोन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को इसके लिए आवेदन करना पड़ेगा।
  • आवेदन करने के बाद पात्र होने पर योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर पाएगा।

आवश्यक दस्तावेज (उत्तर प्रदेश बकरी पालन लोन योजना)

  • लाभार्थी किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मोबाइल नंबर |
  • आवेदक के पास बैंक खाता पासबुक होना जरूरी है।
  • आवेदक लाभार्थी के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश बकरी पालन लोन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी बकरी पालन योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले एक एप्लीकेशन लिखना होगा। इस एप्लीकेशन को आपको विकासखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जाकर जमा कराना होगा ।

पशु चिकित्सा अधिकारी के पास आपके एप्लीकेशन फॉर्म को पहुंचने के बाद उस एप्लीकेशन फॉर्म की जांच की जायेगी | उसके बाद आपका चयन कर लिया जाएगा। फिर इस एप्लीकेशन फॉर्म को जिला स्तरीय जिला पशुधन मिशन समिति के पास भेजा जाएगा। इस एप्लीकेशन फॉर्म को जिला स्तरीय जिला पशुधन मिशन समिति के द्वारा अंतिम रूप से चयन कर लिया जाएगा।

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2022 / UP Bakri Palan Loan Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गयी है। यदि आपको इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी है अथवा किसी भी प्रकार का संदेह हो, तो आप संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं। दोस्तों इस पोस्ट को कृपया अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें | जिससे की अन्य जरूरतमंद लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके | योजनाओं से जुड़ी नयी नयी अपडेट के लिए इस वेबसाइट samriddhabharat.in को पुनः विजिट करें | धन्यवाद !

24 thoughts on “उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2023: UP Bakri Palan Loan Yojana”

  1. I am interesting in goat farming, because I have own land ,for chara, and shade it meens all fasaltees avilable,if U P gov support me I do better,so if you provide me isliy suport I will do better,
    If gov proper support not bahh duar

    Reply
  2. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही इन सभी योजनाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार के मदद से लोन मुहैया कराया जा रहा है।

    Reply
    • यूपी में कुल कितनी व कितने प्रतिशत सब्सडी मिलती है।

      Reply
  3. मिलेगा सबको लोन मिलेगा।
    लाइन लगाओ धक्कामुक्की कोई नहीं करेगा

    Reply

Leave a Comment