प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022 | PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, pm kisan samman nidhi yojana, PM- KISAN Scheme, PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2021, How To Apply For Pradhan Mantri Kisan Samman Yojana in 2021, PM Kisan Scheme,Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi, Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन: PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत केंद्र सरकार देश के छोटे एवं सीमांत किसानो को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी बेहतर आजीविका के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 1 February 2019 को केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के द्वारा अंतरिम बजट 2019-2020 के दौरान की गयी थी | 

किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के सभी छोटे एवं सीमांत किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम खेती योग्य जमीन है| ऐसे किसानो को केंद्र सरकार द्वारा सालाना 6000 रूपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर (रुपए 2000) किस्तों में प्रदान की जा रही है| आप प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 का लाभ उठाने के लिए इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गयी है | जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें एवं इस योजना का लाभ उठाएं |

pm kisan samman nidhi yojana
Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi क्या है ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी है| Kisan Samman Nidhi Yojana का 100% फंडिंग केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाती है| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऐसे छोटे किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, जो कि गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों के रजिस्ट्रेशन छूट गए हैं| उन्हें इस योजना के अंतर्गत नहीं रखा गया है और उन्हें इस योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है|

इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन लोगों ने रजिस्टर नहीं करवाया है| वे किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| अगर आपका नाम प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में नहीं जोड़ा गया था तो आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

योजना के अंतर्गत देश के १२ करोड़ से अधिक छोटे एवं सीमांत किसानों को शामिल किया जाएगा| इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| उन सभी किसानों जिनके पास कृषि योग्य भूमि २ हेक्टेयर या उससे कम होगी, ऐसे किसानो को सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर किये जाएगे|

इस योजना के तहत साल में अधिकतम 6000 रूपये साल में दिए जाएगे| और यह पैसे 3 समान किस्तों में दिए जायेंगे| यानी 2000 की तीन किस्ते| और आपके पास भूमि होनी चाहिए ऐसे सभी किसान जिनके पास भूमि हैं वह इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आपको नीचे बताई जा रही है|

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2021 Key Points

योजना का पूरा नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
योजना की शुरुआत /1 फरवरी 2019 घोषणा / योजना क्रियान्वयन की तारीख 1 दिसम्बर 2018
योजना की घोषणाकेंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल
मन्त्रालयकृषि एवं किसान कल्याण मन्त्रालय
लाभार्थीछोटे एवं सीमांत किसान
सहायता राशि६००० रूपये प्रति वर्ष
बजट राशि75,000  करोड़ रूपये
योजन का दायरासम्पूर्ण भारत में
Official Websitehttps://pmkisan.gov.in/
Scheme StatusActive

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट बजट की घोषणा 21 फरवरी 2021

केंद्र सरकार द्वारा 2022 तक किसानो की आय दोगुना करने के लक्ष्य लो पूरा करने के लिए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा 21 फरवरी 2021 के बजट में घोषणा की गयी|कृषि कल्याण मन्त्रालय को वित्त वर्ष 2021 के लिए 1,31,531 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया| आवंटित राशि का आधा भाग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है |

किसान सम्मान निधि योजना के लिए दिशा निर्देश

किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 10 किस्ते किसानो तक सरकार द्वारा पहुचाई जा चुकी है| 11वी क़िस्त लाभार्थियों को पहुचाई जाएगी| जारी किये गये दिशा निर्देश के अनुसार जिन अपात्र किसानो को इस योजना के तहत लाभ मिला है, उन्हें अब लाभ नहीं मिलेगा, साथ ही प्राप्त हुआ पैसा वापस करना होगा| जारी दिशा निर्देश कुछ इस प्रकार है;-

  • इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने म्यूटेशन को जरुरी कर दिया है| जिसके तहत वही किसान लाभ उठा सकते है, जिनके नाम से जमींन आवंटित हो|
  • किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए अब प्लाट नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है| यानी अगर जमीन संयुक्त नाम से है, तो अपने हिस्से की जमींन अपने नाम से करानी होगी, तभी इस योजना का लाभ उठा सकते है|

किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का किसानों को इंतजार

केन्द्र सरकार के इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाते हैं | केन्द्र सरकार द्वारा यह धनराशि प्रत्येक साल चार महीने के अंतराल में 2-2 हजार करके तीन किश्तों में किसानों के खातों में भेज दी जाती है | इस योजना के अंतर्गत अभी तक लगभग 1.82 हजार करोड़ रूपये किसानों के खातों में ट्रान्सफर किये जा चुके हैं | सरकार द्वारा अभी तक कुल 10 किश्तें किसानों के खाते में ट्रान्सफर की जा चुकी है | अभी 11 किश्त का ट्रान्सफर किसानों के खाते में नहीं किया है | इसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है |

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Period Wise Beneficiaries

PeriodBeneficiaries Numbers
DEC-MAR 2020-219,92,12,971
AUG-NOV 2020-2110,21,38,394
APR-JUL 2020-2110,48,95,218
DEC-MAR 2019-208,95,13,340
AUG-NOV 2019-208,75,79,468
APR-JUL 2019-206,63,17,107
DEC-MAR 2018-193,16,05,156

पीएम किसान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्रता

Eligibility for Applying in the PM Kisan Samman Nidhi Yojana.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए निम्न पात्रता निर्धारित की गयी है|

  • छोटे एवं सीमांत किसान परिवार इसके लिए पात्र होंगे |
  • ऐसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन होगी| अब सभी किसान पात्र होंगे|
  • इसके लिए बैंक में खाते होने  जरुरी है, क्योंकि सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है|
  • योग्य किसान की किसी सरकारी विभाग में नौकरी नहीं होनी चाहिए|

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए |

  • आवेदक के पास आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड होना चाहिए
  • बैंक में अकाउंट होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि का विवरण (जमीन का दस्तावेज) इत्यादि

Read Also: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आवेदन फॉर्म कैसे करें ?

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले नीचे ऑफिसियल वेबसाइट के दिए गए  लिंक पर क्लिक करें  |
  • ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा| जिसमें सबसे पहले अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और आधार नंबर डालने के बाद आपको कैप्चा भरना होगा और कैप्चा भरकर Click here to continue के बटन पर click करना होगा जैसा कि आपको नीचे Image के माध्यम से दिखाया गया है
pm kisan samman nidhi yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
  • Continue करने के बाद आपके सामने पीएम किसान रजिस्ट्रेशन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा| (अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है, तो यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई नहीं देगा) जिनका पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है उनको ही यह फॉर्म भरने दिया जाएगा|
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने पर कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी| जिसमे सबसे पहले आपको किसान की जानकारी भरनी होगी और उसके बाद उसका नाम, किसान का टाइप (छोटे या सीमांत किसान) उसका आईडेंटिटी प्रूफ, बैंक की डिटेल्स यह सभी जानकारी आपको भरने  के बाद save के बटन पर क्लिक करना होगा| इसके बाद आपको भूमि का विवरण देना होगा और उसके बाद submit के बटन पर क्लिक करके, फार्म को सबमिट कर देना होगा |
  • सबमिट करने के बाद आपका आवेदन सफलता पूर्वक भरा जाएगा और आपका फॉर्म जांच प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाएगा| जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके खाते में किसान सम्मान निधि योजना की राशि भेज दी जाएगी|

किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न 1:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSN) क्या है?

उत्तर:- यह योजना केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानो को आर्थिक सहायता पहुचाने के लिए शुरू की गयी है| इस योजना के तहत 15 करोड़ से अधिक किसानो को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रूपये की राशि (Direct Benefit Transfer) उनके खाते में डालने का लक्ष्य रखा गया है| यह राशि किसानो को 2-2 हजार की 3 समान किस्तों में प्रदान की जाएगी|

प्रश्न 2:- योजना के लिए आवेदन कैसे करें है?

उत्तर:- किसान घर बैठे कृषि एवं किसान कल्याण मन्त्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट www.pmkisan.gov.in के Farmers Corner मेनु में जाकर अपना Registration form भर सकते है|

प्रश्न 3:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर:- आप पीएम किसान के सरकारी पोर्टल पर जाकर Beneficiaries list और Beneficiaries Status दोनों चेक कर सकते है|

प्रश्न 4:- अगली किश्त सरकार द्वारा भेजी गयी है या नहीं कैसे पता करें ?

उत्तर:-  अगली किश्त का स्टेटस जानने के लिए पीएम किसान के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर में अपने फॉर्म और किश्त का विवरण चेक कर सकते है| और यह आसानी से जान सकते है कि किश्त किस बैंक खाते में कब भेजी गयी है|

दोस्तों आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी किसी लगी हमें कमेंट करके बता सकते हैं | यदि आपको किसी भी प्रकार का संदेह हो तो आप ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जाकर जानकारी को चेक कर सकते हैं | ऐसे ही नवीनतम जानकारी के लिए samriddhabharat.in को बुकमार्क कर लें | इससे आपको नवीनतम अपडेट मिलती रहेगी |

3 thoughts on “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022 | PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply”

  1. आपका ब्लॉग वास्तव में कबीले तारीफ है, यह सारी जानकारी सभी के साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा ऐसे और ब्लॉग लिखते हैं और नई ऊंचाइयों को छूते हैं और मैं उन आगंतुकों से कहना चाहता हूं जो मेरी वेबसाइट पर आते हैं और हमारी साइट पर नए ब्लॉग पढ़ते हैं, हमारी वेबसाइट राजधानी समाचार है।

    Reply
  2. आपने बहुत अच्छा ब्लॉग लिखा है, मुझे लगता है, अपने इस ब्लॉग को अपनी हृदय की गहराईयों से लिखा है। क्योकिं पढ़ते समय बहुत अच्छा अनुभव हो रहा था।

    Reply
  3. pm kishan samman nidhi yuojna ke bare me aap ne kafi achhi ajnakri hm, logo ke sath sajha ki hai joki kafi achhi baate hai aur ye jankari mere kafi kaam bhi aayi hai aise article likhne ke dhnywaad

    Reply

Leave a Comment