CG e district Registration : छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है ?

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन | CG E District Portal Registration  | छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल लॉगइन | E District CG Registration Online | CG e district | आवेदन की स्थिति CG | e district cg login | आवेदन की स्थिति CG

Advertisements

CG E District Portal : दोस्तों इस आर्टिकल में हमनें छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | यदि आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं तो आप CG E District portal का लाभ उठा सकते हैं | इस ऑनलाइन पोर्टल पर आपको सरकार द्वारा कई प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किये जाते हैं | यदि आपको प्रमाण पत्र की जरूरत पढ़ती है तो आप इस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / आवेदन कर सकते हैं | इस पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं | CG edistrict portal पर 25 से भी अधिक प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं |

दोस्तों इस लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे | ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (CG E District Portal) के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस Post को अंत तक पढ़ें |

CG E District Portal

राज्य में अब तक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता था | ऑनलाइन सुविधा के कारण अब छत्तीसगढ़ राज्य के लोग अपने आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवासी प्रमाण पत्र के साथ साथ सभी प्रमाण पत्र को इस पोर्टल के माध्यम से बनवा सकते हैं | छत्तीसगढ़ सरकार के CG E District Registration के शुरू हो जाने से प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप घर पर ही रह कर किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इस पोर्टल के शुरू हो जाने से लोगों का समय भी बचेगा, क्योंकि अब घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है |

CG E District Portal Highlight

Name of portalCG E District Portal
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएंप्रमाण पत्र सेवा (जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र), लाइसेंस सेवा, राजस्व सेवा 
राज्य का नामछत्तीसगढ़
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://edistrict.cgstate.gov.in/PACE/login.do

Also read : मध्य प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन आवेदन

CG E District Portal के लाभ

राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए CG E District पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इसके लिए केवल इन्टरनेट की सुविधा होनी चाहिए | आप अपने मोबाइल के माध्यम से भी इसे ओपन कर सकते हैं | जो लोग ऑनलाइन आवेदन किया है, वे अपने आवेदन की स्थिति की भी जांच कर सकते हैं | इससे आपका समय भी बचत होगी। आप छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले सभी प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आप इस पोर्टल के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म का पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र तथा मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

CG E District के अंतर्गत उपलब्ध सेवाएं 

आप CG E District पोर्टल पर कौन कौन सी सेवाएं ले सकते हैं | इसके लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लेख को ध्यान से पढ़े |

प्रमाण पत्र सेवायें  

इस पोर्टल ( CG E District ) के माध्यम से आप सरकारी विभाग द्वारा जारी किए गए सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | जिन प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, उनके नाम नीचे दिए गये हैं।

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र  (पिछड़ा वर्ग के लिए )
  • जन्म पंजीकरण 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • विवाह पंजीकरण का प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 

इन सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आपका प्रमाण पत्र 20 से 25 दिन में बनकर मिल जाएगा ।

Also read : सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलकर अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करें |

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट लाइसेंस सम्बन्धित सेवाएं

CG e district Portal पर जाकर आप अपने व्यवसाय से सम्बंधित सभी प्रकार के लाइसेंस बनवा सकते हैं | क्योंकि राज्य सरकार ने लाइसेंस की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया है। नीचे दिए गए लाइसेंस के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • कीटनाशक का लाइसेंस
  • कृषि-उर्वरक लाइसेंस
  • दुकान एवं स्थापना पंजीकरण लाइसेंस 
  • वज़न एवं माप निर्माता नया लाइसेंस 

इस प्रकार से आप ऊपर दिए गए लाइसेंस के लिए इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करके बनवा सकते हैं। इस लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में 30 दिन से लेकर 45 दिन लग सकते हैं।

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

CG edistrict Portal पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको cg edistrict portal पर जाना होगा |
  • इसके लिए आप इस दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट  के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं |

E District CG

  • जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करेंगे, वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको नागरिक‘ का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

E District CG

  • यदि आप पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको Click Here for New Registration पर क्लिक करना होगा।

E District CG

  • आपके कंप्यूटर / मोबाइल स्क्रीन पर एक नया फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म को सही से भर दें ।
  • इसके पश्चात सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद इस पोर्टल पर आप लॉगइन कर सकते हैं।
  • लॉग इन करने के पश्चात यदि आप ‘प्रमाण पत्र सेवा’ का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने प्रमाण पत्र सेवाओं की पूरी सूची खुलकर आ जायेगी ।
  • आप  जो भी प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं उस पर क्लिक कर दें उसके बाद पूछी गयी जानकारी को भर दें ।
  • फिर आपको इससे संबंधित कागजातों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • इस प्रकार से आपकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा |

CG E District Registration की स्थिति कैसे चेक करें ? 

  • यदि आपने CG E District पर आवेदन किया है और आप अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन की स्थिति जांच‘ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

  • इसके पश्चात आपको एंटर रजिस्ट्रेशन नंबर (Enter registration number) के विकल्प पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को भरना होगा।
  • इस प्रकार से आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच आसानी से कर सकते हैं।

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल / CG edistrict पर प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची कैसे देखे?

यदि आप जानना चाहते हैं कि कौन कौन से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें |

  • सर्वप्रथम अपने मोबाइल / कंप्यूटर पर ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट को खोल लें | ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सेवाएं का एक सेक्शन दिखाई देगा |
  • आपको इस सेक्शन में से प्रमाण पत्र सेवाएं का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

cg e district online

  • विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको प्रमाण पत्र सेवाओं की पूरी सूची खुल कर आ जायेगी ।

Contact us

यदि आपको CG edistrict Portal पर दी गयी जानकारी समझने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है , तो आप हेल्पलाइन नंबर (0771) 2533-350 पर संपर्क कर सकते हैं | इसके अलावा आप इस पोर्टल की ईमेल आई. डी. edistricthd.cg@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं |

दोस्तों आपको CG E district Portal / छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के बारे में उपलब्ध करायी गयी जानकारी कैसी लगी | आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं | यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो रही हो तो आप इस पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर (0771) 2533-350 पर कॉल कर सकते हैं | साथ ही आप इस पोर्टल की ईमेल आईडी edistricthd.cg@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। ऐसी ही नवीनतम जानकारी के लिए samriddhabharat.in को बुकमार्क कर लें |

Leave a Comment