10 Best Money Saving Tips in Hindi. पैसे बचाने के 10 आसान तरीके।

Money Saving Tips in Hindi: अपने जीवन में सभी लोगों का फोकस यही रहता है कि अधिक से अधिक पैसा कमाए। कुछ लोग लाखों रुपए महीने का कमाते हैं। लेकिन पैसा कमाने से ज्यादा Important है, कि आपने कमाए गए पैसे में से कितना पैसा बचाया। आज के दौर में पैसा बचाना काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हम अपने खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं।
 
अगर आप वास्तव में पैसा बचाने के प्रति गंभीर हैं, तो  Money Saving करने के लिए महीने का जो खर्च है उसका लिस्ट बनायें। जिससे पता चल सके कहां पर कितना खर्च हो रहा है उसमें से अनावश्यक खर्च पर ध्यान देकर कटौती करें। 
 
दोस्तों ! आप अपने भविष्य के लिए पैसे की बचत कर सकें, इसको ध्यान में रखते हुए हम आपको इस आर्टिकल में कैसे पैसे बचाएं? Money Saving Tips in Hindi में सेविंग के 10 टिप्स  बताएँगे।
10 Best Money Saving Tips hindi, पैसे बचाने के आसान तरीके
Money Saving Tips

10 Money Saving Tips In Hindi : पैसे बचाने के 10 तरीके 

Table of Contents

1. Make Your Budget: बजट बनायें:-

सबसे पहले अपना बजट बनाएं। आप के महीने की Income  कितनी है और खर्च (Expenses) कितना है। यानी आय-व्यय का हिसाब रखना। अधिकांश लोग ऐसे होते हैं जो खर्च का हिसाब नहीं रखते। उनको लगता है कि खर्च सही दिशा में कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। 
 
हर महीने में हम कुछ ऐसी चीजों को खरीदने में खर्च करते हैं जिसकी आवश्यकता नहीं होती। यह तभी पता चलेगा, जब आप खर्च का हिसाब रखना शुरू कर देंगे। जैसे ही आपको फालतू खर्च का पता चले। उसे अपने महीने के लिस्ट से हटा दीजिए, फिर अगले महीने का Fresh budget  बनाइए। ऐसा करके आप महीने के खर्च पर नियंत्रण रख सकते हैं।
इस बात पर ध्यान रखें कि-
“आपका वेतन आपको अमीर नहीं बनाता,  बल्कि आपकी  खर्च करने की आदत आपको अमीर बनाती है।”

2. Long Term Investment: निवेश को प्राथमिकता दें

जैसे ही आप की सैलरी आती है, निवेश के लिए पैसे को अलग कर लें। ऐसा करने से आपके पास सीमित पैसा रहेगा जिसको आप खर्च कर सकते हैं और आपके अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रहेगा।
 
अब बात आती है कि इन्वेस्टमेंट कहां करें? तो आप अपने बचत का 50% ऐसी जगह पर निवेश करें जिससे कि आपको लंबे समय तक जरूरत न पड़े। इसके लिए Mutual Fund के Systematic Investment Plan (SIP) का चयन कर सकते हैं। यहां पर आपका पैसा सुरक्षित रहेगा, क्योंकि यह सेबी (Sebi) द्वारा नियंत्रित किया जाता है। किसी के बहकावे में आकर अपने मेहनत की कमाई को Direct Stock Market मे Invest ना करें। ऐसा करने से आपका पैसा डूब सकता है। आप तभी स्टॉक मार्केट में निवेश करें। जब आपको इसकी पूरी जानकारी हो। 
 
इसके अलावा अगर आपके पास बेटी है, तो आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं।  यह बहुत ही अच्छा Investment Option है। यह योजना सरकार द्वारा संचालित होती है, और पूरी तरह से सुरक्षित है।  इसमें ब्याज दर भी अन्य Plan जैसे-FD, PPF, RD की तुलना में अधिक मिलता है।
 

3. Interest On Saving Account: अकाउंट में जमा पर ब्याज

आप saving किये पैसों का 50% Long Term में Invest किया। और जो 50% बचा उसको कैसे निवेश करें? अधिकांश लोग अपना पैसा सेविंग अकाउंट में पड़े रहने देते हैं। यह बहुत बड़ी गलती है क्योंकि इस पर  आपको  3.5 से 4% तक ही ब्याज मिलता है। आपको इस पैसे को smart तरीके से Invest करना चाहिए, जिससे कि जब जरूरत पड़े, निकाल सके और जब बैंक में रहे, तो उस पर High Interent मिले।
 
इसके लिए एक तो आप Recurring Deposit (RD) करा सकते हैं। दूसरा आप MOD (Multi Option Deposit) करा सकते हैं।  इसमें आप Auto Sweep Facility का उपयोग कर सकते हैं। आपका सेविंग अकाउंट का अधिक पैसा Automatically, Fixed Deposit में 1 साल के लिए Convert हो जाएगा। इस पर ब्याज भी फिक्स्ड डिपाजिट के बराबर मिलता है। इस पैसे को आप कभी भी सामान्य तरीके से एटीएम से भी निकाल सकते हैं। तीसरा तरीका-आप  Fixed Deposit (FD) करा सकते हैं। आप अपने सुविधानुसार 1 साल के लिए या 2 साल के लिए FD ले सकते हैं।

4. Term Insurance लेकर अपने परिवार का भविष्य सुनिश्चित करें:-

Term Insurance के बारे में हम लोग कम ही जानकारी रखते हैं। जब भी कोई LIC  Agent हम लोगों से मिलने आता है, तो केवल LIC (Indowment Plan) के बारे में ही बताता है क्योंकि इसमें उसको अच्छा कमीशन (10% तक) मिलता है। Term Insurance लेने के लिए कोई एजेंट नहीं कहेगा, क्योंकि इसमें उसको ना के बराबर कमीशन (1%) मिलता है। लेकिन अगर आप अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो टर्म इंश्योरेंस कमाने वाले व्यक्ति के नाम से लें।

5. Money Saving Tips In Hindi : दिखावे से बचें

हमारी आदत होती है, दूसरों की नकल करना। आस-पड़ोस के लोगों का लाइफ स्टाइल देखकर हम खर्चा करने लगते हैं। हमें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार ही अपनी लाइफ स्टाइल और खर्च का निर्धारण करें। 

 
आजकल लोग दूसरों को देखकर Credit Card, Personal Loan ले लेते हैं। यदि हम Credit Card को सही तरीके से उपयोग करें, तो पैसे की बचत कर सकते हैं। लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग अनावश्यक चीजों को खरीदने में करते हैं और आपका उस पर नियंत्रण नहीं है,  तो क्रेडिट कार्ड लेने से बचें

6. Save Electricity, Save Money: बिजली की बचत से पैसों की बचत करें

ऐसा कहा जाता है कि “बूंद बूंद से सागर का निर्माण होता है”। यह बात हमारे Money Saving पर भी लागू होती है अक्सर हम अपने घरों में कुछ अनावश्यक Light और पंखों को चलने देते हैं। आलस्य के कारण हम अक्सर बंद नहीं कर पाते हैं। जब हम घर से बाहर जाते हैं तब भी हम घरों में light का स्विच ऑन रखते  हैं। 
ऐसा करने से एक तो बिजली का खर्च बढ़ जाता है, तो वहीं बिजली बचाने का जो संकल्प है, उसे तोड़ते हैं। हमें अनावश्यक बिजली खर्च से बचाना चाहिए। ऐसा करके हम हर महीने 200 से 300 रूपये आसानी से बचा सकते हैं। यही पैसा अगर सही जगह Invest कर दें तो 20 से 25 सालों में लाखों में हो जाएगा।

7. Use Public Transport: सार्वजनिक वाहन का उपयोग करें

जिनके पास खुद की कार है। वे लोग अक्सर ऑफिस जाने के लिए अपने निजी वाहनों का उपयोग करते हैं। ऐसा करके आप पेट्रोल पर काफी खर्च कर देते हैं, और महीने के अंत में आपका बजट प्रभावित हो जाता है। 
 
आप सार्वजनिक वाहन का उपयोग करके एक तो पैसों की बचत कर पाएंगे, वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या व प्रदूषण की समस्या से कुछ हद तक सहयोग कर पाएंगे। इसके अलावा आप छोटी दूरी जैसे पास के बाजार,  पार्क आदि स्थानों पर  निजी वाहन के बजाय  पैदल जाना prefer करें।

8. Shopping के लिये लिस्ट बनायें

अक्सर हम बिना योजना बनाए शॉपिंग के लिए निकल जातें हैं। कोई प्लान ना होने के कारण मार्केट में जाते ही चीजों को देखकर आकर्षित हो जाते हैं और ऐसी चीजें खरीद लाते हैं,  जिस पर बाद में पछतावा होता है। हमें बिना प्लान के शॉपिंग के लिए जाने से हमेशा बचना चाहिए।
आप जब भी शॉपिंग का प्लान बनाएं उससे पहले एक लिस्ट बनाएं और इस लिस्ट में उन्हीं चीजों को रखें जो जरूरत हो। अनावश्यक रूप से लिस्ट को लंबा न करें। उसके बाद ही शॉपिंग के लिए निकलें। शॉपिंग करते समय आपका फोकस आपके लिस्ट पर होना चाहिए। ऐसा करके आप महीने का अच्छा-खासा खर्च नियंत्रित कर पाएंगे।

9. Tax Saving: आयकर  बचाएं

अगर आप Salaried Employees है, तो आपका साल के अंत में टैक्स करता ही होगा। यहां पर आपको टैक्स बचाना चाहिए। ऐसे बहुत सारे Investment Schemes हैं,  जिसमें Invest करने पर Income Tax में Deduction मिलता है। जिसे आप chapter 6A के  80C के तहत  ले सकते हैं। इसका फायदा उठाने के लिए PPF, Term Deposit, LIC, ELSS Mutual Funf, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर, अपना इनकम टैक्स बचा सकते हैं। इसके तहत 1.5 लाख रूपये तक निवेश पर Deduction  मिलता है।

10. रेस्टोरेंट में बार बार जानें से बचें

अक्सर  हम एक दूसरे को देखकर बाहर खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में जाने लगते हैं। होटल में खाना इतना महँगा होता है, कि हमारा खर्च बढ़ जाता है और बचत प्रभावित होता है। हमें कोशिश करनी चाहिए, कि घर पर ही स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। इससे एक तो पैसा बचेगा, वही हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कभी कभी बाहर रेस्टोरेंट में जा सकते हैं, लेकिन इसे सीमित रखें, तो ही बेहतर है।
 
अगर आप ऊपर बताए गए Money Saving के 10 Tips को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आप अपने खर्च पर नियंत्रण रख पाने के साथ ही अपने भविष्य के लिए एक बड़ी रकम को बचा पाने में सफल हो पाएंगे।
 
दोस्तों! हमारा यह आर्टिकल (Article) Money Saving Tips in Hindi कैसा लगा? आप कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों को शेयर भी कर सकते हैं। 

Thanks!

Leave a Comment