मां तुझे प्रणाम योजना 2024: आवेदन कैसे करें | MP Maa Tujhe Pranam Yojana

MP maa tujhe pranam Yojana 2024 | मां तुझे प्रणाम योजना 2023 | मां तुझे प्रणाम योजना 2022 आवेदन | मां तुझे प्रणाम योजना का लाभ एवं उद्देश्य

MP Maa Tujhe Pranam Yojana : इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गयी | सरकार द्वारा शुरू किये गए मां तुझे प्रणाम योजना का उद्देश्य राज्य के लोगों के बीच राष्ट्रवाद की भावना / देश भक्ति की भावना को जागृत करना है | इससे राज्य के नागरिकों के बीच अपने राष्ट्र के प्रति तथा अपने राष्ट्र के लोगों के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी | एवं लोग अपने अन्दर राष्ट्रीयता की भावना को जागृत कर सकेंगे । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष (2024) में भी प्रदेश के बेटे – बेटियों को राष्ट्रीयता की भावना के प्रति जागरूक करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है | जिससे कि लोगों के बीच राष्ट्र की सीमाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित हो सके | इसके लिए प्रदेश के बेटे बेटियों को देश के बॉर्डर का भ्रमण कराया जाता है | इसलिए मां तुझे प्रणाम योजना 2022 को फिर से शुरु किया जा रहा है।

राज्य सरकार के मां तुझे प्रणाम योजन योजना के अंतर्गत प्रदेश की बेटी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाती है | साथ ही देश के सैनिकों की दिनचर्या से अवगत कराया जाता है| इससे प्रदेश की बेटे एवं बेटियों में समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीयता की भावना को बढाया जाता है | दोस्तों इस लेख में हम आपको मां तुझे प्रणाम योजना 2022 (Maa Tujhe Pranam Yojana) से संबंधित जानकारी विस्तार से चर्चा करेंगे जैसे कि योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं एवं इस योजना का लाभ एवं योजना का उद्देश्य क्या है ? इसलिए पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ।

Maa Tujhe Pranam Yojana 2022

दोस्तों हर साल की तरह इस साल 2022 में भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना की शुरुआत की जा रही है | मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत प्रदेश के बेटे-बेटियों को बॉर्डर का भ्रमण कराया जाएगा | मां तुझे प्रणाम योजना 2022 के अंतर्गत प्रदेश के 196 लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमा बाघा-हुसैनवाला ( पंजाब ) का भ्रमण कराया जाएगा | इससे प्रदेश की बालिकाएं बॉर्डर के सैनिकों की दिनचर्या से अवगत हो सकेंगी | इससे उनके अन्दर राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित होगा। मां तुझे प्रणाम योजना 2022 को 2 मई से 11 मई तक जारी रखा जाएगा | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को बाघा सीमा का भ्रमण कराने के लिए झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बाघा-हुसैनवाला का भ्रमण कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से चयन किया जाएगा | 

लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के लिए प्रदेश के भोपाल जिले से 20 लाडली लक्ष्मियां, इंदौर जिले से 31, ग्वालियर जिले से 15, शहडोल जिले से 15, उज्जैन जिले से 26, नर्मदापुरम से 11, चंबल संभाग से 9, सागर संभाग से 6, जबलपुर संभाग से 31, बालिकाएं का चयन बाघा सीमा का भ्रमण कराने के लिए किया जाएगा।

इसे भी जरूर पढ़े

MP E District Portal की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें

भूलेख भूनक्शा मध्यप्रदेश की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Maa Tujhe Pranam Yojana 2024 key Points

योजना नाममां तुझे प्रणाम योजना 2023
योजना की शुरुआत2022
लांच किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
योजना का उद्देश्यप्रदेश के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को विकसित करना
योजना का लाभार्थीप्रदेश के बेटे-बेटियां
मंत्रालयखेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय मध्यप्रदेश
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://dsywmp.gov.in

मां तुझे प्रणाम योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश द्वारा शुरू की गयी मां तुझे प्रणाम योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य  बेटे-बेटियों में देश के प्रति राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करना है | इससे आगे चलकर देश के नागरिक देश के सम्मान एवं गौरव को ऊंचा करने के लिए सेना में हिस्सा लेने के लिए तत्पर हो सकेंगे | मां तुझे प्रणाम योजना का उद्देश्य एक मजबूत भारत के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद मिलेगी | इस योजना से मध्य प्रदेश के बेटे बेटियों राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्र गौरव में योगदान अधिक होगा | संक्षेप में हम यह कह सकते हैं की इस योजना से देश की सुरक्षा, राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित में बेटे-बेटियों के योगदान में वृद्धि होगी | जिससे वे सेना में भर्ती होकर राष्ट्र की सेवा करने के लिए तत्पर रहेंगे

मां तुझे प्रणाम योजना 2024 के लाभ

देश के सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा रात दिन करते हैं | उनकी वजह से ही हम चैन की नींद ले पाते हैं | इसलिए हमें भी देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए | हमें अपने बच्चों में देश के प्रति समर्पण की शिक्षा देनी चाहिए | सरकार भी अपने  तरीके से प्रयास करती है | सरकार इसलिए मां तुझे प्रणाम योजना 2022 की शुरुआत की है | जिससे लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत रहे | इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के बेटे-बेटियां को देश की सीमा पर भ्रमण कराया जाता है। जिससे की नवयुवकों में राष्ट्रवाद की भावना संचारित होती रहे | और राष्ट्र की एकता को बल मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए, मां तुझे प्रणाम योजना 2022 के लाभ नीचे दिए गये हैं :-

  • maa tujhe pranam Yojana 2022 के संचालित करने से प्रदेश के युवाओं में देश के प्रति प्रेम एवं राष्ट्र की एकता का बल मिलेगा |
  • मां तुझे प्रणाम योजना के अंतगत पहली बार प्रदेश की लाडली बेटियों को भी देश की सीमाओं का भ्रमण कराया जाएगा |
  • इससे प्रदेश की बेटियों में देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित होगी और राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आकर अपना योगदान दे सकेंगी |
  • इस योजना की शुरुआत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया है |
  • इस योजना के अंतर्गत चयनित प्रदेश की बेटियों के लिए गृह निवास यात्रा का किराया, दैनिक खर्च, आवास की सुविधा, भोजन, स्थानीय यातायात की सुविधा, रेल के आरक्षण, ट्रैक, टी-शर्ट एवं किट बैग उपलब्ध उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इस योजना से प्रदेश के बेटे बेटियों में देशभक्ति की भावना विकसित होगी |
  • योजना से नवयुवक भविष्य में देश की सेवा करके खुद को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए इस योजना से प्रदेश के बेटे बेटियों में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर की भावना को विकसित किया जा सकेगा।

मां तुझे प्रणाम योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना के अंतर्गत निम्न दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी |

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • चरित्र प्रमाण पत्र (character Certificate)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (educational qualification)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

योजना के लिए योग्यता

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 15 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
  • योजना का लाभ प्रदेश के बेटे एवं बेटियां दोनों को प्राप्त होगा।

मां तुझे प्रणाम योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

यदि आप maa tujhe pranam Yojana 2022 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे बतायी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा |

maa tujhe pranam Yojana

  • इस वेबसाइट के होम पेज पर मां तुझे प्रणाम योजना का लिंक दिखाई देगा |
  • आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने पर आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • योजना के इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को भरकर सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आपका maa tujhe pranam Yojana 2022 में ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

Maa Tujhe Pranam Yojana ऑफलाइन आवेदन

यदि आप इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं | तो इसके लिए आपको अपने जिला कार्यालय में जाकर maa tujhe pranam Yojana 2022 से संबंधित फार्म को प्राप्त करना होगा, उस फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरकर कार्यालय में जमा कर देना होगा। दोस्तों इस आर्टिकल में हमने maa tujhe pranam Yojana से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताने का प्रयास किया है | हम आशा करते हैं कि आपको अवश्य पसंद आएगी | यदि इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटी हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं | दोस्तों इसी प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए इस वेबसाइट samriddhabharat.in को बुकमार्क कर लें | धन्यवाद

Also read: छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से ऑनलाइन दस्तावेज कैसे बनाएं

3 thoughts on “मां तुझे प्रणाम योजना 2024: आवेदन कैसे करें | MP Maa Tujhe Pranam Yojana”

  1. समाज सेवा के दौरान निरंतर जन सेवा की जा रही है

    Reply

Leave a Comment