अटल पेंशन योजना (APY), का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को कोलकाता में किया गया। अटल पेंशन योजना भारत के नागरिकों के लिए असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों पर केंद्रीय चाहिए का पेंशन योजना है। पेंशन के प्रावधान वाली “अटल पेंशन योजना” में शामिल होने वाले लाभार्थी को 60 साल की उम्र पूरी करने पर ₹1000 से ₹5000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन की गारंटी लाभार्थियों द्वारा योगदान के आधार पर दिया जाएगा। प्रीमियम की राशि योजना में शामिल होने के समय लाभार्थी की आयु पर निर्भर करेगी।
अटल पेंशन योजना की पात्रता:-
Table of Contents
अटल पेंशन योजना की पात्रता निम्नलिखित निर्धारित है:-
• इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
• ग्राहक का एक बचत बैंक खाता डाकघर अथवा बचत बैंक में होना चाहिए।
• आवेदक का आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• पहचान पत्र
• स्थायी पता का प्रमाणपत्र
• पोसपोर्ट साइज फोटो
APY Scheme Contribution Chart:- अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट।
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी 2021:-
अटल पेंशन योजना के तहत 2 लाभार्थी 1 जून 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच इस योजना में शामिल हुए। उन्हें भारत सरकार का सहयोग दान वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20 के लिए अर्थात 5 साल के लिए उपलब्ध होगा। तथा लाभार्थी किसी भी वैधानिक और सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल न हो , एवं आयकर दाताओं में शामिल न हो।
सरकारी योगदान का निर्धारण लाभार्थी द्वारा वित्तीय वर्ष में खाता में कुल जमा राशि का 50% या ₹1000 जो कम हो का अंशदान सरकार द्वारा किया जाएगा।
वैसे लाभार्थी जो वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योगदान के अंतर्गत आते हैं। अटल पेंशन योजना के तहत सहयोग दान के पात्र नहीं होंगे।
उदाहरण स्वरूप निम्नलिखित नियमों के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सदस्य एपीवाई (APY) के तहत सरकार के सहयोग दान के पात्र नहीं होंगे:-
1. कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952।
2. कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1948।
3. वर्षों में चाय बागान, भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1955।
4. नाविक का भविष्य निधि अधिनियम 1966।
5. जम्मू-कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1961।
6. कोई भी अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना।
अटल पेंशन योजना 2021:-
अटल पेंशन योजना 2021 के निम्न लाभ है:-
1. अटल पेंशन योजना के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि यदि पेंशन योगदान पर वास्तविक रिटर्न अंशदान की अवधि के दौरान कम होगा तो इस तरह की कमी को सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा।
2. वहीं यदि पेंशन योगदान पर वास्तविक रिटर्न न्यूनतम गारंटी पेंशन के लिए योगदान की अवधि में रिटर्न की तुलना में अधिक है, तो इस तरह का अतिरिक्त लाभ लाभार्थी के खाते में जमा किया जाएगा। इससे लाभार्थी को बढ़ा हुआ लाभ मिलेगा।
3. अटल पेंशन योजना 2021 के तहत लाभार्थी द्वारा किए गए कुल योगदान का 50% अथवा ₹1000 प्रति वर्ष जो कम हो का सह-योगदान प्रत्येक पात्र लाभार्थी के खाते में सरकार द्वारा किया जाएगा।
4. इसके तहत प्राप्त पेंशन आय, सामान्य आय का हिस्सा माना जायेगा। इस आय द्वारा वार्षिक खरीद मूल्य पर कोई कर नहीं लगाया जायेगा।
अटल पेंशन योजना खाता खोलने की प्रक्रिया:- APY form
• योजना का लाभ लेने के लिए जिस बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में खाता है, वहां जाकर संपर्क करें। यदि खाता नहीं है तो बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाएं।
• एपीवाई (APY form) आवेदन फार्म प्राप्त करें और आवश्यक जानकारी जैसे- बैंक खाता नंबर, नाम इत्यादि भरे।
• आधार कार्ड / मोबाइल नंबर को भी आवेदन फार्म में लिखें। यद्यपि यह अनिवार्य नहीं है, परंतु भविष्य में किसी भी प्रकार का अपडेट प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है।
Also read:- PM जन धन योजना 2020
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अप्लाई:-
अटल पेंशन योजना Online Apply कैसे करना है, आप नीचे देख सकते हैं-
अटल पेंशन योजना ऑफिसियल वेबसाइट:-
ऑनलाइन पंजीकरण (APY Online Registration) करने के लिए अटल पेंशन योजना ऑफिसियल वेबसाइट enps.nsdl.com पर जाना होगा।
अटल पेंशन योजना होम पेज:-
वेबसाइट के मुख्य पेज पर “National Pension System” के बटन पर क्लिक करके ‘Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अटल पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन:-
अटल पेंशन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट :-
• आप अटल पेंशन योजना में योगदान मासिक / तिमाही अथवा छमाही करना चाहते हैं। यह सुनिश्चित कर लें। तथा योगदान के हस्तांतरण के लिए न्यूनतम आवश्यक धनराशि अपने खाते में बनाए रखें क्योंकि हस्तांतरण आपके बैंक खाते से ऑटो डेबिट होगा।
• Atal pension yojana के लिए योगदान महीने के किसी भी विशेष तारीख को बचत बैंक खाता / डाकघर बचत खाता के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। मासिक योगदान की दशा में पहले महीने के किसी भी दिन या तिमाही योगदान की दशा में तिमाही के पहले महीने के किसी भी दिन और अगर अर्धवार्षिक योगदान का चयन करते हैं तो छमाही के पहले महीने के किसी भी दिन का चयन कर सकते हैं।
• अटल पेंशन योजना calculator के माध्यम से जानना चाहे कि लाभार्थी को कितना प्रीमियम भरना है, तो अगर कोई लाभार्थी 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ता है तो उसे ₹210 का प्रीमियम हर महीने का देना होगा। एवं जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष है। उसे ₹297 से ₹1454 तक का प्रीमियम देना होगा। आप अटल पेंशन योजना के प्रीमियम चार्ट में देख सकते हैं।
[अटल पेंशन योजना में योगदान की चूक से कैसे बचें?]
• लाभार्थियों को अपनी बचत बैंक खातों / डाकघर बचत खातों में निर्धारित नियत देय योगदान के किसी भी अतिरेक ब्याज से बचने के लिये पर्याप्त राशि रखनी चाहिए।
• अगर लाभार्थी बचत बैंक खाता / डाकघर बचत खाते में पहले महीने के अंतिम दिन / तिमाही की अवस्था में पहले महीने के अंतिम दिन / छमाही की अवस्था में पहले महीने के अंतिम दिन धनराशि अपर्याप्त है तो इसे एक डिफॉल्ट माना जाएगा। और देरी से योगदान के लिए अतिदेय ब्याज के साथ अगले महीने में भुगतान करना होगा।
• बैंकों को प्रत्येक देरी मासिक योगदान के लिए प्रत्येक ₹100 में देरी के 1 रुपए प्रतिमाह शुल्क देना होता है।
अटल पेंशन योजना से निकासी की प्रक्रिया:- atal pension yojana in hindi
• 60 वर्ष की समाप्ति पर लाभार्थी संबंधित बैंक को गारंटी न्यूनतम मासिक पेंशन या अधिकतम मासिक पेंशन निकासी के लिए, अगर निवेश रिटर्न की तुलना में अधिक है। तो लाभार्थी को पेंशन के रूप में अधिक मिलेगा। लाभार्थी की मृत्यु की अवस्था में पति या पत्नी को देय होगा। यदि पति पत्नी दोनों की मृत्यु हो गई है तो नामांकित को 60 साल की उम्र तक संचित पेंशन धन को लौटा दिया जाएगा।
• यदि लाभार्थी जिसने अटल पेंशन योजना के तहत सरकार के सह-योगदान का लाभ उठाया है, और वह स्वेच्छा से इस योजना से बाहर निकलना चाहता है तो केवल लाभार्थी के द्वारा किए गए योगदान एवं उस पर अर्जित ब्याज में से खाते की रखरखाव शुल्क घटाने के बाद कुल शेष वापस किया जाएगा।
अटल पेंशन योजना ऑफिसियल वेबसाइट –
अगर आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो अटल पेंशन योजना ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। जिसका लिंक नीचे दिया गया है। Click Here
अटल पेंशन योजना से सम्बन्धित आप किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी लेना चाहते है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखे। धन्यवाद!
******