UP Nivesh Mitra: यूपी निवेश मित्र ऑनलाइन पंजीकरण, niveshmitra.up.nic.in Registration

उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल | यूपी निवेश मित्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | niveshmitra.up.nic.in रजिस्ट्रेशन | UP Nivesh Mitra Portal Online Apply | सेवा मित्र पोर्टल | निवेश मित्र क्या है | Nivesh Mitra Registration

UP Nivesh Mitra: दोस्तों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश मित्र पोर्टल को शुरू किया गया है । यह एक सिंगल विंडो पोर्टल है। इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार (business) को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है | निवेश मित्र पोर्टल (nivesh mitra portal) के जरिये राज्य के छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यावसायिक और उद्यमियों के लिए निवेश मित्र सम्बंधित विभागों से सुरक्षा, कानूनी मेट्रोलॉजी, पर्यावरणीय मुद्दे की मंजूरी और गैर आपत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जैसी कई ऑनलाइन सेवाएं दी जाएगी | दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यूपी निवेश मित्र पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करने जा रहे हैं | UP Nivesh Mitra पोर्टल की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

UP Nivesh Mitra Portal

इस सिंगल विंडो पोर्टल पर, उत्तर प्रदेश राज्य के 20 सरकारी विभागों के लगभग 70 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, इस UP Nivesh Mitra Portal में आवश्यक प्रमाणपत्रों की सूची, अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) और लाइसेंस आदि की सुविधा शामिल हैं। प्रमाणपत्रों / एनओसी / लाइसेंसों का ऑनलाइन तृतीय पक्ष सत्यापन भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। राज्य के जो इच्छुक लोग इन सभी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते है, वे यूपी निवेश मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं | इस UP Nivesh Mitra Portal पर ऑनलाइन आवेदन निशुल्क कर सकते है  |

उत्तर प्रदेश  में व्यवसाय को आसान एवं सुविधाजनक बनाने के लिए व्यवसाय / कंपनी पंजीकरण और औपचारिकताओं को गति देना बहुत आवश्यक है। राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने एवं आर्थिक विकास की गति को पटरी पर लाने के लिए निवेश को बढ़ावा देना बहुत ही सकारात्मक कदम है, जो राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण होगा। 

UP Nivesh Mitra 2023 Key Highlights

पोर्टल का नामयूपी निवेश मित्र (UP Nivesh Mitra Portal)
लांच किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यउत्तर प्रदेश के व्यापारी तथा उद्यमी को विभिन्न सुविधाएं जैसे कि प्रमाण पत्रों की सूची, अनापत्ति प्रमाण पत्र, लाइसेंस प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2024

Also read: जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें: GST Suvidha Kendra Registration

यूपी निवेश मित्र नई अपडेट

उत्तर प्रदेश सरकार यूपी निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से निवेशकों के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार द्वारा कारोबारी जरूरतों से संबंधित 7000 से भी अधिक लाइसेंस तथा एनओसी जारी किये जा चुकी है। नवंबर 2021 के अंत तक निवेश मित्र पोर्टल पर 58 और नई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस समय पोर्टल पर 22 विभागों की 166 सेवाएं प्रदान की जा रही है। इस पोर्टल पर अब तक 2.64 लाख लोगों ने आवेदन कर लिया है। विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि अब तक पोर्टल पर 20,000 से अधिक शिकायतें भी आई हैं। जिनमें से 97 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार के निवेश मित्र ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है निम्न हैं- 

  • पंजीकरण को ऑनलाइन प्रस्तुत करना। 
  • अनुप्रयोगों की ट्रैकिंग करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक-आधारित पारदर्शी प्रणाली के साथ 
  • उद्यमियों को सुविधा प्रदान करके सरल प्रक्रियाओं में व्यवसायों को करने के उपाय प्रदान करना है | 
  • राज्य के आर्थिक विकास के लिए प्रदेश में व्यवसाय शुरू करने के लिए व्यवसाय / कंपनी पंजीकरण और औपचारिकताओं को गति देना आवश्यक है। 
  • इस UP Nivesh Mitra Online Portal की सहायता से राज्य क व्यापरियों और उद्यमियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना | 
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिये उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभाग और स्टार्टअप उद्यमों के बीच पारदर्शिता को बढ़ावा देना है |

Vision of UP Nivesh Mitra

  • Nivesh Mitra Portal is a dedicated Single Window System of Government of Utter Pradesh.
  • It is dedicated to collaborate in the holistic development of Industry friendly environment through progressive regulatory processes, efficient System and effective measurable timelines.
  • The main objective of Nivesh Mitra Portal is to enable “ease of doing business in UP” through facilitating the entrepreneurs with the electronic based transparent system.
  • It is dedicated to make compliances easy and user friendly.

यूपी निवेश मित्र के अंतर्गत आने वाली योजनाएं

  • एमएसएमई योजना 2017
  • सिविल एवियशन पॉलिसी 2017
  • उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
  • आईटी एंड स्टार्टअप पॉलिसी 2017
  • यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2017
  • फिल्म पॉलिसी 2015
  • उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2016
  • हैंडलूम, पावर लूम, सिल्क, टेक्सटाइल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017
  • यूपी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
  • इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड इंप्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2017

यूपी निवेश मित्र पोर्टल  के लाभ

  • इस ऑनलाइन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के व्यापरियों और उद्यमियों को लाभ प्रदान किया जायेगा |
  • निवेश मित्र पोर्टल राज्य के  उद्यमियों और व्यापारियों के लिए एकल  विंडो पोर्टल के रूप में कार्य करेगा। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को सभी प्रासंगिक जानकारी, सरकारी आदेश और प्रक्रिया प्रवाह प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल से आवेदक आवेदन की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन भी कर सकता है।
  • यह पोर्टल आवेदक को समय-समय पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम बनाएगा।
  • राज्य के जो नागरिक इस ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले इस ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना  होगा |
  • एक बार दस्तावेजों को मंजूरी मिलने के बाद, उम्मीदवार वेबसाइट से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • UP Nivesh Mitra Portal के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 20 सरकारी विभागों की 70 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान किया जाता है जो व्यवसायों और उद्योगों से संबंधित हैं।
  • इस ऑनलाइन  पोर्टल पर आपको सभी प्रकार के एनओसी एवं अनुमोदन मिल जाएंगे।

Uttar Pradesh Nivesh Mitra Portal की विशेषताएं

  • राज्य सरकार द्वारा विकसित UP Nivesh Mitra पोर्टल निवेशकों के लिए एक पारदर्शी, एकीकृत, वन-स्टॉप समाधान ऑनबोर्डिंग और सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी है |
  • यह पोर्टल सरकार के संबंधित विभागों के साथ सहज एकीकरण प्रदान करता है।
  • पूर्व-स्थापना और पूर्व-संचालन क्लीयरेंस / अनुमोदन के लिए आवेदन करने के लिए common Application Form  (CAF) का प्रावधान है|
  • यूपी निवेश मित्र पोर्टल राज्य में व्यापार करने के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए एक उद्यमी-अनुकूल अनुप्रयोग के रूप में कार्य करता है।
  • यह पोर्टल आवेदक को समय-समय पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम बनाएगा।

UP nivesh Mitra Stats

Registered users105173
Registered enterprises131167
Applications received95047
Applications disposed87649
Query raised2103
In progress department5295

Also read: shasanadesh.up.nic.in UP Shasanadesh 2024 : यूपी शासनादेश ऑनलाइन कैसे देखें ?

यूपी निवेश मित्र पोर्टल के कार्य करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम  आपको निवेश मित्र पोर्टल के तहत पंजीकृत करना होगा।
  • इसके पश्चात दूसरे चरण में संबंधित विभाग पर क्लिक करना होगा | जिसके तहत आप एनओसी (NOC) के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
  • सफल आवेदन करने के बाद आपको एप्लिकेशन ट्रैकिंग आईडी मिलेगी।
  • इस एप्लिकेशन ट्रैकिंग आईडी से आप अपनी एप्लिकेशन प्रक्रिया की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
  • अगले चरण में संबंधित विभाग आपके कारखाने, उद्योग आदि के भौतिक निरीक्षण करने के बाद अनुमोदन और एनओसी दे देगा।

UP Nivesh Mitra सिंगल विंडो पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

  • श्रम विभाग
  • शक्ति विभाग
  • विद्युत सुरक्षा विभाग
  • स्टाम्प और पंजीकरण विभाग
  • अग्नि सुरक्षा विभाग
  • हाउसिंग रजिस्ट्रार – फर्म, सोसायटी और चिट्स
  • राजस्व विभाग
  • उत्पाद शुल्क विभाग
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • वज़न और माप विभाग
  • जंगल विभाग
  • यूपीएसआईडीसी
  • शहरी विकास लोक निर्माण
  • नोएडा / ग्रेटर नोएडा
  • यमुना एक्सप्रेसवे विभाग
  • खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन PICUP

यूपी निवेश मित्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

राज्य के जो इच्छुक लोग इन सभी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो वे नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करके निवेश मित्र में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे|

  • सबसे पहले आपको निवेश मित्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा |

UP Nivesh Mitra

  • इस होम पेज आपको लॉगिन फॉर्म में Registration Here का विकल्प दिखाई देगा | आपको उसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

UP Nivesh Mitra

  • ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल कर आ जायेगा |
  • जिस पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा | आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे कि कंपनी का नाम, कंपनी के मालिक का नाम (entrepreneur name), मोबाइल नंबर एवं EMAIL-ID आदि |
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको Register के बटन  पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आप होम पेज पर जाकर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं | इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाये |

यूपी निवेश मित्र एंटरप्रेन्योर लॉगइन की प्रक्रिया (Nivesh Mitra login)

यूपी निवेश मित्र एंटरप्रेन्योर पर लॉगइन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा |

  • सबसे पहले आपको यूपी निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको entrepreneur login के अंतर्गत अपना लॉगइन आईडी या फिर ईमेल आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप एंटरप्रेन्योर लॉगिन आसानी से कर पाएंगे।

UP Nivesh Mitra शिकायत निवारण / प्रतिक्रिया प्रपत्र

  • शिकायत निवारण के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के पश्चात ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Feedback का विकल्प दिखाई देगा | आपको Grievance Redressal के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

UP Nivesh Mitra

  • विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने अगला पेज खुल क्र आ जायेगा। इस पेज पर आपसे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Grievance Redressal/Feedback , Company/Association Name को दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद Mobile Number , Enter your suggestion / query / problem , Subject / Topic of the Problem , Verification Code आदि को दर्ज करना होगा । सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
इन्वेस्टर लॉगिन (निवेशक) करने की प्रक्रिया

UP Nivesh Mitra Portal

  • इसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खोलकर आएगा | जिसमें आपको सर्च कैटेगरी के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • आप Mobile Number या फिर Email-ID में से कोई भी सर्च कैटेगरी चुन सकते हैं।
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको SENT OTP (ओटीपी) के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल / ईमेल पर ओटीपी आएगा, जिसे ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप इन्वेस्टर लॉगइन कर पाएंगे।
अपना अप्रूवल्स जानने की प्रक्रिया
  • अप्रूवल जानने के लिए आपको सबसे पहले यूपी निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके कंप्यूटर / मोबाइल स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको नो योर एप्रुवल्स (Know Your Approval) के लिंक पर क्लिक करना होगा।

UP Nivesh Mitra Portal

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जिला, सेक्टर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको प्रोसीड (proceed) के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप अपने अप्रूवल की स्थिति जान पाएंगे।
डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया क्या है ?
  • इसके लिए सबसे यूपी निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके कंप्यूटर / मोबाइल स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर डैशबोर्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

UP Nivesh Mitra Portal

  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आप सभी प्रकार की सांख्यिकी देख सकते हैं।
  • इस पेज पर आप आवेदन, ग्रीवेंस, फीडबैक, इंसेंटिव तथा लैंड एलॉटमेंट की सांख्यिकी देख सकते हैं।

दोस्तों हमने इस लेख के माध्यम से यूपी निवेश मित्र (UP Nivesh Mitra Portal) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या है तो आप नीचे दिए गए हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं | या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है। ऐसे ही सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं की जानकारी के लिये samriddhabharat.in को बुकमार्क कर लें |

हेल्पलाइन नंबर :

  • Helpline Number- 0522-2238902, 2237582, 2237583
  • Email Id- nivesh.mitra-up@gov.in

Leave a Comment