यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, UP FPO Shakti Portal

UP FPO Shakti Portal Online | यूपी FPO शक्ति पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP FPO Shakti Portal | upfposhakti.com Portal Login | Uttar Pradesh FPO Shakti Portal Registration |

एफपीओ (फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस): हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है | देश की तीन चौथाई जनसंख्या कृषि कार्यों से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी है | इसके बावजूद देश के किसान विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करते रहते हैं | कभी कभी तो किसान अपनी फसल का सही दाम निकालने में भी सफल नहीं हो पाते हैं | साथ ही जागरूकता के अभाव में किसान भाई विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए सरकार ने एफपीओ संगठन को गठित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह संगठन किसानों में जागरूकता के साथ साथ उनके कल्याण के लिए काम करता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यूपी FPO शक्ति पोर्टल से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। जिसके तहत योजना का उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगइन आदि की चर्चा की जायेगी। दोस्तों यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

UP FPO Shakti Portal 2021

एफपीओ जिसका फुल फॉर्म फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस है | यह किसान उत्पादक संगठन का एक समूह है | जिसके सदस्य खुद किसानों को बनाया जाता है | यह संगठन कृषि उत्पादन कार्यों में किसानों को सहायता प्रदान करता है। इसके साथ ही यह संगठन कृषि से जुड़ी व्यवसायिक गतिविधियों को चलाने में भी सहायता करता है। यह समूह कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत है। सरकार ने कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए अगले 5 वर्षो में एफपीओ संगठन पर 5000 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने आने वाले सालों में 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन संगठनों को वे सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे, जो एक कंपनी को दिए जाते हैं।

ये कृषि उत्पादक संगठन देश के लघु एवं सीमांत किसानों से मिलकर बनेंगे। इन कृषि उत्पादक संगठनों से जुड़े किसानों को अपनी उपज का बाजार मुहैया कराया जाएगा साथ ही खाद, बीज, दवाइयां और कृषि उपकरणों आदि को खरीदने में भी सहायता प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश में अपना एफपीओ पंजीकृत करवाने के लिए यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।

UP FPO Shakti Portal का उद्देश्य

केन्द्र एवं राज्य सरकार समय समय पर किसानों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू करती रहती है। इन सभी योजनाओं का लाभ अक्सर बड़े किसान ही उठा पाते हैं | देश के छोटे एवं सीमांत किसान जागरूकता के अभाव में लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किसानों को कृषि क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि उत्पादक संगठन ( एफपीओ ) का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश में UP FPO Shakti Portal को संगठनों का पंजीकरण करने के लिए लॉन्च किया गया है। जिसका उपयोग करके किसान संगठनों का निर्माण कर पायेंगे |

इस FPO Shakti Portal का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी कृषि उत्पादक संगठनों को पंजीकृत करना है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी किसान संगठन घर बैठे अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए अब किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। जिससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत होगी, साथ ही इससे पारदर्शिता भी आएगी। एफपीओ संगठनों के माध्यम से किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन पायेंगे | उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Key Highlights UP FPO Shakti Portal 2021

पोर्टल का नामयूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल
लांच कियाउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान
पोर्टल का उद्देश्यएफपीओ का पंजीकरण
ऑफिसियल वेबसाइटयह क्लिक करे
वर्ष2021
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • एफपीओ का गठन छोटे एवं सीमांत किसानों को लाभ पहुचाने के लिए किया गया है |
  • एफपीओ – किसान उत्पादक संगठन के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह संगठन किसानो को कृषि उत्पादन कार्यों में सहयोग करता है।
  • इसके साथ ही यह संगठन कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने में भी मदद करता है।
  • किसान उत्पादक संगठन कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत होता है।
  • सरकार ने आने वाले 5 सालों में 10000 किसान उत्पादक संगठन का गठन करेगी । जिससे कृषि क्षेत्र को विस्तार मिलेगा |
  • इन संगठनों के गठन में 5000 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
  • ये कृषि उत्पादक संगठन किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होंगे।
  • इन संगठनों को ऐसे सभी लाभ दिए जाएंगे, जैसा कि एक कंपनी को प्रदान किए जाते हैं।
  • कृषि उत्पादक संगठन में लघु एवं सीमांत किसानों को शामिल किया जाता है।
  • इस समूह से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा | किसानों को खाद, बीज, दवाइयां और कृषि उपकरणों को खरीदने में भी सहायता दी जायेगी।
  • इन संगठनों में सदस्यों की संख्या क्षेत्र के आधार पर होगी | जैसे कि मैदानी इलाकों के लिए संगठन में 300 सदस्य होने चाहिए।
  • नॉर्थ ईस्ट या पहाड़ी इलाकों के लिए इस समूह में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए।

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक, उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी हो।
  • आवेदक, लघु एवं सीमांत किसान का समूह में शामिल होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • बैंक खाता संख्या
  • पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

यदि आप उत्तर प्रदेश एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण कराना चाहते हैं तो नीचे विस्तार से स्टेप by स्टेप जानकारी दी गयी है | आप इसे फॉलो करके आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

UP FPO Shakti Portal

  • आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको साइन अप करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

UP FPO Shakti Portal

  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में सभी पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि एफपीओ का नाम, ब्लॉक, जनपद, पंजीकरण की तिथि, पंजीकरण संख्या, पिनकोड, दूरभाष संख्या, ईमेल आईडी, एफपीओ कार्यालय का पता, उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड, बैंक खाता विवरण आदि आपको सावधानी से दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र को अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको डिक्लेरेशन (Declaration) पर टिक कर देना है।
  • अब आपको साइन अप करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप बड़ी आसानी से यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण कर पायेंगे।

एफपीओ लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • लॉग इन करने के लिए सबसे पहले यूपी एफपीओ शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

UP FPO Shakti Portal

  • अब आपके सामने लॉगइन का फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको फॉर्म में उपयोग कर्ता का नाम तथा पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें ?

  • योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए सबसे पहले आपको यूपी एफपीओ शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर योजनाएं के विकल्प होगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

यूपी एफपीओ शक्ति योजना

  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर सभी योजनाओं की सूची खुल जाएगी।
  • आपको जिस योजना के बारे में जानकारी लेना है, उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से संबंधित योजना की जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

एफपीओ खोजने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको यूपी एफपीओ शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको एफपीओ खोजें / नाम / जनपद / फसल / सेवाएं / उत्पाद द्वारा के विकल्प के तहत आपको एफसीओ का नाम / जनपद / फसल / सेवाएं / उत्पाद दर्ज आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से संबंधित जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जायेगी।

एफपीओ दिशा निर्देश डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यूपी एफपीओ शक्ति योजना

  • आपके स्क्रीन पर दिशा-निर्देशों की सूची खुल जाएगी।
  • आप अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल पर आएगी।
  • आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके दिशा निर्देश को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस प्रकार से आप आसानी से दिशानिर्देश डाउनलोड कर सकेंगे।

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने UP FPO Shakti Portal / यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल से जुड़ी जानकारी प्रदान की है | जिसे आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आसानी से कर पायेगें |

Leave a Comment