लाडली बहना योजना 2024 |  MP Ladli Behna Yojana Registration की पूरी जानकारी

लाडली बहना योजना में नाम कैसे चेक करें | लाडली बहना योजना लिस्ट MP 2023 | लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन status |

Ladli Behna Yojana Registration : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई | इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्बन प्रदान करना एवं उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार एवं परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत बनाना है | योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा प्रति माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रति वर्ष कुल मिलाकर महिलाओं को 12000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana के तहत अगले 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे।

इस लाडली बहना योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2023 शुरू की जाएगी। राज्य की ऐसी महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं इसके लिए आवेदन कर सकती है | Ladli Behna Yojana की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें |

Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को की गयी | सरकार द्वारा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए 25 मार्च 2023 से Ladli Behna Yojana Form को भरने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसके लिए राज्य के सभी शहरों एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपने नजदीकी शिविर में जाकर आवेदन कर सकती है। योजना के तहत आवेदन के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। कैंप में महिलाएं ई केवाईसी अपडेट कराने के साथ ही अपना आवेदन फॉर्म भी भर सकती हैं।

Ladli Behna Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य की गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1 साल में 12000 रुपए और 5 सालों में 60 हजार रुपए प्रदान किये जायेंगे। इस धनराशि से राज्य की महिलाएं अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है ।

इसे भी पढ़े : भू नक्शा मध्य प्रदेश 2023 में ऑनलाइन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |

MP Ladli Behna Yojana मुख्य तथ्य

योजना का नाम  Ladli Behna Yojana
योजना शुरू की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
विभाग का नाम  महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश
योजना के लाभार्थी  राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
उद्देश्य  महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
प्रदान की जाने वाली धनराशि  1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया  ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  cmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं / बहनों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है | जिससे वे सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें। जिससे वे खुद के एवं अपने आश्रित बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार कर सकें | Ladli Behna Yojana के अंतर्गत प्रति महिना राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है। इस योजना के शुरू होने से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेगी।

MP Ladli Behna Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • लाडली बहना योजना को 5 मार्च 2023 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • Ladli Behna Yojana के अंतर्गत यह राशि 5 साल तक दी जाती है |
  • योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 12,000 रूपए प्रदान किए जाते हैं।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत 5 वर्षों में 60 हजार रुपए की राशि पात्र महिलाओं / बहनों को प्रदान किए जायेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहन योजना के तहत प्रति माह की 10 तारीख को 1000 रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • लाडली बहन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से शुरू की गयी है।
  • राज्य की पात्र महिलाएं, लाडली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन हेतु अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकती है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की 1 करोड़ बहनों / महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य की महिलाएं लाडली बहन योजना से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी सक्षम हो सकेंगी।

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख Last Date

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से शुरू की गयी है । योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। अंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी | इसके बाद 15 मई 2023 तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन पर 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। लाभार्थियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी की जाएगी। हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु 10 जून 2023 से बैंक खातों में राशि का वितरण किया जाएगा। हर महीने की 10 तारीख को सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रान्सफर जाएगी। 

Ladli Behna Yojana Form की आवेदन फीस

लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होती है। इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म को भरवा सकते हैं। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा आपसे आवेदन के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी कर सकते हैं। Ladli Behna Yojana के तहत किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं   

लाडली बहना योजना फॉर्म से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी

  • आवेदक महिला को समग्र आईडी को ईकेवाईसी (E-KYC) द्वारा आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।
  • समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए 4 तरीके से eKYC करवा सकते हैं ।
  • लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र एवं आधार कार्ड में हितग्राही की जानकारी एक समान होना जरुरी है।
  • इस योजना के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • लोक सेवा केंद्र पर, कॉमन सर्विस सेंटर पर, एमपी ऑनलाइन द्वारा और संपर्क पोर्टल पर स्वयं भी निशुल्क ईकेवाईसी करवा सकते हैं । 

MP Ladli Behna Yojana पात्रता

  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश की महिलाएँ / बहने ही पात्र होती है।
  • आवेदन करने के लिए बहनों का विवाहित होना जरुरी है।
  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • राज्य की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
  • केवल ऐसी महिला पात्र होंगी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होगी।
  • उम्मीदवार के पास 5 एकड़ से अधिक की कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।

लाडली बहना योजना दस्तावेज

  • समग्र आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध किए जाएंगे।
  • आवेदन के लिए आपको कैंप में जाकर अधिकारियों से बात करनी होगी।
  • आवेदन करने के लिए आपको अपना आवश्यक विवरण दस्तावेज अधिकारियों को देने होंगे।
  • अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अधिकारियों को देना होगा।
  • इसके बाद आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आपको अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार से आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात 10 जून से आपके बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि ट्रान्सफर कर दी जाएगी। 

इस आर्टिकल में Ladli Behna Yojana के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है | आप इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं | योजना से जुड़ी जानकारी के लिए इस वेबसाइट को पुनः विजित करें |

Leave a Comment