Mahtari Vandana Yojana 2024: Online Apply कैसे करें ?

महतारी वंदन योजना ऑनलाइन फॉर्म, mahtari vandana yojana cg state gov in, महतारी वंदन योजना कैसे चेक करें, महतारी वंदन योजना फॉर्म pdf, Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana:- राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन के लिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है | इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी | छतीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधर लाने के लिए महतारी वंदन योजना को 1 मार्च 2024 से लागू करने का निर्णय लिया गया है | इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है | जो महिलायें योजना का लाभ उठाना चाहती हैं वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं |

इस आर्टिकल में आज हम Mahtari Vandana Yojana 2024 के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है | इस आर्टिकल को पढ़कर आप इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे | साथ ही योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं, इसके बारे में भी पूरी जानकारी आपको मिलेगी | इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Mahtari Vandana Yojana 2024

सरकार द्वारा राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए Mahtari Vandana Yojana की शुरुआत की गयी है | इस योजना के अंतर्गत राज्य की विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये प्रदान किये जायेंगे | साल में कुल 12,000 रूपये इस योजना से महिलाओं को वित्तीय लाभ मिलेगा | सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता लाभार्थी विवाहित महिला के सीधे बैंक खाते में भेजे जायेंगे | इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 को शुरू की गयी है | इस योजना को राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है | इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं | आपको आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जायेगी एवं भुगतान की प्रक्रिया भी आप चेक कर सकते हैं |

Also read: Bhu Naksha CG की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें |

Mahtari Vandana Yojana

महतारी वंदन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMahtari Vandana Yojana
योजना शुरू की गयीछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा  
विभाग द्वारा संचालितमहिला एवं बाल विकास विभाग  
योजना के लाभार्थीराज्य की विवाहित महिलाएं  
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए प्रतिमाह/12000 रुपए सालाना  
राज्यछत्तीसगढ़  
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

CG Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य

इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया है | इस योजना को शुरू करने के मुख्य उद्देश्य हैं :

  • राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना हैं |
  • इस योजना के शुरू होने से राज्य की महिलाओं के साथ भेदभाव, असमानता को दूर किया जा सकेगा |
  • महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधर आएगा |
  • विवाहित महिलाओं को परिवार स्तर पर निर्णय लेने में भूमिका बढ़ेगी |
  • राज्य की विवाहित महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी |
  • इससे परिवार के पोषण स्तर में सुधार आएगा |

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के लाभ एवं विशेषताएं

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किये गए महतारी वंदन योजना के शुरू किये जाने से राज्य के महिलाओं को निम्न लाभ मिलेंगे:

  • इस योजना के शुरू होने से लाभार्थी विवाहित महिला को प्रति माह 1000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में मिलेंगे |
  • महतारी वंदन योजना से विवाहित महिला को साल में 12,000 रूपये वित्तीय सहायता के रूप में मिलेंगे |
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जायेगी |
  • इस योजना का लाभ राज्य की विवाहित महिलाओं के अलावा तलाकशुदा परित्याक्ता और विधवा महिलाओं को भी मिलेगा।
  • इस योजना से महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार आएगा।
  • इस योजना के शुरू होने से राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी एवं उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाहित महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वघोषणा पत्र, ऑनलाइन आवेदन, आवेदन पत्र डाउनलोड करने एवं भुगतान की स्थिति देखने आदि की सुविधा प्रदान की गयी है। 

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की उम्र 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्यागता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता, आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी है |
  • ऐसी महिलाएं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • महिला आवेदक का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • स्वयं एवं पति का पैन कार्ड
  • विवाह प्रमाणपत्र
  • विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • परित्याक्ता/तलाकशुदा होने की स्थिति में प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक
  • स्व घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahtari Vandana Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | Mahtari Vandana Yojana 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गयी है जिसे पढ़कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं |

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको हितग्राही लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने पर लाभार्थी लॉगिन का पेज खुलकर आ जाएगा। 
  • अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज को दर्ज करना होगा फिर ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक करें ।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना होगा | फिर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • फिर आपके स्क्रीन पर महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गयी जानकारी जैसे आवेदक महिला का प्रकार, आवेदन करने की तिथि आवेदिका का नाम, पति का नाम, जाति, वर्ग, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम, पिन कोड, आधार नंबर पैन नंबर और आधार से लिंक बैंक की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको मांगे गए दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पति का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, आवेदिका का फोटो और राशन कार्ड आदि को अपलोड करना होगा।
  • फिर अंत में आपको अपने द्वारा दी गई जानकारी पर सहमति के लिए टिक लगाकर submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही आपको आवेदन संख्या प्राप्त होगी। जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जान सकती है। 
  • इस प्रकार से महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें ? 

यदि आप महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको फॉर्म को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं | महतरी वंदन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गयी है | 

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पति का नाम, आवेदक की जन्म तिथि, आधार कार्ड संख्या, बैंक खाता संख्या आदि दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए सारे दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • आपको यह आवेदन फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत या नगरी निकाय या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको भरे गए आवेदन की रसीद दी जाएगी, जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार से आप महतारी वंदन योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर ऑफलाइन आवेदन आसानी से कर सकती है। 

शपथ पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • स्वघोषणा शपथ पर डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न है |
  • महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट को अपने लैपटॉप / मोबाइल पर ओपन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको शपथ पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने स्वघोषणा शपथ पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • इसके पश्चात आपको शपथ पत्र को भरना होगा।
  • इस शपथ पत्र को आप आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए कर सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana – FAQs

Mahtari Vandana Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

राज्य द्वारा शुरू किये गए Mahtari Vandana Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in है।

महतारी वंदन योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा?

महतारी बंधन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया है | इसलिए इस योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाओं को ही मिलेगा।

Mahtari Vandana Yojana 2024 के अंतर्गत कितना आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा?

Mahtari Vandana Yojana 2024 के अंतर्गत प्रति माह 1000 रुपए, यानी प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी ।

क्या महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?

हाँ, आप महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment