[PDF] महिला एवं किशोरी सम्मान योजना हरियाणा, Apply Online

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना हरियाणा | Mahila Evam Kishori Samman Yojana | महिला एवं किशोरी सम्मान योजना | हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना | Haryana Mahila And Teenager Honor Scheme In Hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में महिला एवं किशोरी सम्मान योजना  हरियाणा के बारे में चर्चा करेंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में भी हमारे देश में महिलाएं खुद की मासिक धर्म की स्वच्छता का ध्यान नहीं रखती हैं, हमारे समाज में आज भी लोग मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बात करने से शर्म करते हैं। इस कारण से महिलाओं में कई प्रकार की बीमारियाँ हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने महिला एवं किशोरी सम्मान योजना (Mahila and Kishori Samman Yojana) नाम से एक नई योजना शुरू की। इस लेख में हम आपको महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे , जैसे योजना के अंतर्गत पात्रता मानदंड,  योजना से होने वाले लाभ, और आवेदन प्रक्रिया, एवं महिला एवं किशोरी सम्मान योजना  से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना हरियाणा

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना हरियाणा

महिला एवं  किशोरी सम्मान योजना की शुरुआत 5 अगस्त 2020 को हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई थी। हरियाणा सरकार द्वारा महिला और किशोरी सम्मान योजना के संचालन के लिए 30.80 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मासिक धर्म की स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार 10 से 45 वर्ष तक की प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को प्रति माह 6  सैनिटरी नैपकिन प्रदान करेगी। राज्य के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा के नीचे हैं यानी जो लोग बीपीएल श्रेणी के हैं, केवल वही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 22.50 लाख महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Mahila And Kishori Samman Scheme Highlights

योजना का नाममहिला एवं किशोरी सम्मान योजना
शुरुआत (Launched By)हरियाणा सरकार
लाभFor women below the poverty line in Haryana
उद्देश्य (Objective)10 से 45 वर्ष तक की प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को (जो BPL श्रेणी में आती हैं) प्रति माह 6  सैनिटरी नैपकिन (Providing free of charge sanitary napkins to women living below the poverty line)
ऑफिसियल वेबसाइट (Official website)Click Here

 Also read: Sukanya Samriddhi Yojana In Hindi

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का उद्देश्य

महिलाओं और किशोरी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता को बढ़ावा देना है। अभी भी हमारे देश के कई स्थानों पर मासिक धर्म को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, जो कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनते हैं। जैसे कि – प्रजनन अंग के फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण। महिलाओं और किशोरी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत सरकार बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली 10- 45 वर्ष तक की आयु की महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त मै 6 सेनेटरी पैड  प्रदान करेंगे ।

Benefit Of Mahila Evam Kishori Samman Yojana

  • इस योजना के तहत राज्य सरकार बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली 10- 45 वर्ष तक की आयु की महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त में प्रति माह 6 सेनेटरी पैड प्रदान करेंगे।
  • इस योजना से महिलाओं में  स्वयं की मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलेगी और कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।
  • इस योजना से महिलाओं की मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

Mahila Evam Kishori Samman Yojana Eligibility Criteria 

  • लाभार्थी किशोरी एवं महिला को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी  गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी से होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए लाभार्थी की आयु 10 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • लड़की / महिलाओं को हरियाणा सरकार के अधिकार क्षेत्र के किसी भी गांव के रहने वाले होने चाहिए।

Key Points Of  Mahila Evam Kishori Samman Yojana

इस महिला एवं किशोरी विकास योजना की महत्वपूर्ण विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • हरियाणा की सरकार के द्वारा महिला और किशोरी सम्मान योजना के संचालन के लिए 30.80 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • योजना का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 5 अगस्त 2020 को किया था।
  • इस योजना के अंतर्गत , राज्य  सरकार एक वर्ष के लिए महिलाओं और लड़की को 6 सेनेटरी नैपकिन मुफ्त मै  प्रदान करेगी।
  • वे महिलाएं और लड़कियां जो बीपीएल श्रेणी से हैं, केवल वही महिला और किशोरी सम्मान योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Where to get sanitary napkins Under Yojana?

इस योजना के तहत लाभ पहुचाने के लिये सरकार ने निर्धारित किया है, कि  जो किशोरियां स्कूल में पढ़ती हैं , उन्हें स्कूल के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन प्रदान किया जाएगा,  और जो बाकी के किशोरियों एवं महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार इसके तहत 1 वर्ष तक प्रति माह 6 सेनेटरी नैपकिन प्रदान करेगी।

Conclusion

दोस्तों इस लेख के माध्यम से हमनें महिला एवं किशोरी सम्मान योजना हरियाणा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर दी गयी है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार संदेह हो, तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हमें आपके कमेंट कमेन्ट का इंतजार रहेगा है। हम आपके  सवाल का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे और आगे भी आपको सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते रहेंगे। धन्यवाद

सरकारी योजनाओं से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए इस वेबसाइट samriddhabharat.in को बुकमार्क कर लें | इससे आप समय समय पर नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

Leave a Comment