Indira Rasoi Yojana 2023: राजस्थान इंदिरा रसोई योजना क्या है, पात्रता एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इंदिरा रसोई योजना राजस्थान सरकार | राजस्थान इंदिरा रसोई योजना | Indira Rasoi Yojana 2023 | इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत | Indira Rasoi Yojana contact number | indirarasoi.rajasthan.gov.in login

Indira Rasoi Yojana Rajasthan: इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा किया गया। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ का बजट रखा है | इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब नागरिकों के लिए कम पैसों में खाने की सुविधा प्रदान की जायेगी | जिसका लाभ राज्य के गरीब मजदूर एवं कमजोर तबके के लोग उठा सकते हैं | राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा शुरू की गयी इस राजस्थान इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से राज्य के गरीब या निर्धन परिवार के लोगों को कम दाम में पौष्टिक भोजन की सुविधा प्रदान की जायेगी। राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गयी इंदिरा रसोई योजना 2022 के अंतर्गत प्रति वर्ष 100 करोड़ रूपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है |

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Indira Rasoi Yojana से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, इसके लिए आप इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।

Indira Rasoi Yojana 2023

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे की राजस्थान सरकार द्वारा पहले से ही राज्य में अन्नपूर्णा रसोई योजना चलायी जा रही है, जिसके माध्यम से राज्य के गरीब एवं पिछड़े लोगों को लाभ पहुचाया जा रहा है | राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम बदल कर इंदिरा रसोई योजना  के नाम से इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार ने की है। नाम बदलकर इस योजना को नए सिरे से शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत इसमें कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं। जिससे कि इस योजना को पहले से अधिक बेहतर बनाया जा सके। राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा शुरू की गयी इस इंदिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Scheme) के माध्यम से राज्य के गरीब एवं निर्धन लोगों को सिर्फ 5-10 रूपये में ही भोजन प्रदान किया जायेगा। जिसके लिए भोजन करने के लिए बैठने की भी सुविधा होगी |

Indira Rasoi Yojana

Indira Rasoi Yojana Key Highlights

योजना का नामराजस्थान इंदिरा रसोई योजना
योजना की शुरूआत26 जून 2020
योजना शुरू की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
योजना के लाभार्थीराज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लोग
योजना का उद्देश्यमजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था करना
लाभमजदूरों को पेट भरने के लिए भोजन
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं
अधिकारिक वेबसाइटclick here

Also read : जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक कैसे करें ? जानने के लिए क्लिक करें

राजस्थान इंदिरा रसोई योजना का उद्देश्य

देश में हर भुखमरी के कारण बहुत सारे लोगों की मृत्यु हो जाती है | राजस्थान में भी ऐसा ही हाल है। इस राज्य में भुखमरी के कारण बहुत से लोगों की मृत्यु  हो जाती है। राजस्थान में नागरिकों के पास रोजगार नहीं रहता है, तो अधिकतम लोगों को भूख से हुई उत्पन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने भुखमरी जैसी परेशानियों को देखते हुए इस इंदिरा रसोई योजना में काफी परिवर्तन किया है। इससे राज्य के लोगों को 2 वक्त का भोजन कम दामों पर प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना 2021 का उद्देश्य राजस्थान के गरीब लोगों को कम पैसों में पौष्टिक भोजन प्रदान करना है।

Also read : जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें

Indira Rasoi Yojana Rajasthan Benefits

  • राजस्थान के इंदिरा रसोई योजना के तहत राज्य के लोगों को सस्ते दामों पर भोजन प्रदान किया जायेगा।
  • योजना के अंतर्गत भोजन करने के लिए सिर्फ 8 रूपये का खर्च करना होगा।
  • इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली भोजन की लागत 20 रूपये बताई जा रही है | जिसमे से 12 रूपये का खर्च राज्य सरकार द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।
  • अब लोगो को भोजन करने के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गयी है।
  • राज्य के ऐसे लोग जो दिन के 100 रूपये कमा लेते हैं उन्हें भी केवल 16 रूपये में 2 वक्त का खाना  दिया जाएगा ।
  • राज्य सरकार के इस योजना से भोजन न मिल पाने की वजह से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी।

प्रति थाली मिलेगी ₹ 12 की सब्सिडी

इंदिरा रसोई योजना के तहत प्रदान की जाने वाली प्रति थाली पर 12 रूपए की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 358 रसोई खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन रसोइयों के माध्यम से प्रदेश के 213 नगरों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम दामों में पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। साथ ही इन रसोइयों में भोजन की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन भी किया गया है।

इंदिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Yojana Rajasthan) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • इस इंदिरा रसोई योजना के तहत अन्नपूर्णा योजना की तरह ही इंदिरा रसोई के संचालन की ज़िम्मेदारी किसी एक संस्था को नहीं दिया जाएगा, बल्कि इस योजना को स्वयं सेंवियों के माध्यम से चलाया जायेगा।
  • योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की कोई धांधली ना हो सके इसके लिए सबसे पहले जिला स्तर पर योजना की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर को दी गयी है।
  • राजस्थान इंदिरा रसोई योजना को विभिन्न एनजीओ को हर जिले और निकायवार से जोड़े जाने की तैयारी की गयी है।
  • अब पहले जैसे वैन स्थान पर स्थायी  रसोई में ही भोजन परोसने की व्यवस्था किये जाने का प्रावधान किया गया है, जिससे कि लोग वही पर बैठकर आराम से भोजन कर सकें।
  • इंदिरा रसोई योजना 2021 (Indira Rasoi Yojana) के अंतर्गत जिलेवार बजट आवंटित  किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत  नगर पालिका क्षेत्र में 2 रसोई होंगी।
  • वही नगर परिषद क्षेत्र में  5 रसोई की व्यवस्था की जाएगी, और नगर निगम के क्षेत्र में सबसे अधिक 8 रसोईयों की व्यवस्था की जाएगी।
  • रसोई का काम सरकारी भवन एवं एनजीओ में किया जायेगा, जिससे की एक समय में कई लोग साथ में भोजन कर सकें।
  • इस योजना का संचालन तमिलनाडु (चेन्नई) में चल रही अम्मा की रसोई की तरह ही किया जायेगा।
  • इंदिरा रसोई चेन्नई में चल रही अम्मा की रसोई की तरह काम करे, इसके लिए अधिकारियों का एक दल चेन्नई के लिए रवाना हो चुका है।
  • प्रति व्यक्ति भोजन बनाने में 20 रूपए का खर्च आएगा, जिसमे से 12 रूपए का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। शेष 8 रूपये का भुगतान भोजन करने व्यक्ति को करना होगा।

Indira Rasoi Yojana Rajasthan – New Update

इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से अब राज्य के रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर भी इंदिरा रसोई के माध्यम से सस्ता भोजन वितरित करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया। अब रेल यात्रियों को भी इस योजना से सस्ता और गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिल पाएगा। फिलहाल सरकार द्वारा राज्य के झालावाड़ व करौली रेलवे क्रोसिंग गेट पर इंदिरा रसोई को ट्रायल के रूप में खोला जाएगा।

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से इंदिरा रसोई योजना 2023 (Indira Rasoi Yojana Rajasthan) से सम्बंधित जानकारी से आपको जरूर लाभ हुआ होगा। यदि आपका किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं हम उन प्रश्नों का जवाब देने का प्रयास करेंगे | दोस्तों इसी प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए इस वेबसाइट samriddhabharat.in को बुकमार्क कर लें | जिससे कि आपको समय समय पर अपडेट मिलती रहे |

1 thought on “Indira Rasoi Yojana 2023: राजस्थान इंदिरा रसोई योजना क्या है, पात्रता एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया”

  1. Sir, main UP Ke Meerut se hu . Aur main bhi Indira Rasoi ko suru karna chatha hu . plz mujhe bataye ki kiya main kar sakta hu ya nahi

    Reply

Leave a Comment