बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2021: Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Online Apply, लाभार्थी सूची

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Apply | Apda Rahat Bihar | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना मुआवजा राशि | बाढ़ राहत सहायता योजना लाभार्थी सूची |

बिहार राज्य में हर साल बाढ़ आता रहता है। बिहार का उत्तरी भाग पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र है। यहाँ रहने वाले लोग बारिश के मौसम में बहुत सघर्ष भरा जीवन ब्यतीत करते हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगो को राहत पहुंचाने के लिए बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा  शुरू की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को बिहार सरकार द्वारा 6000 रूपये की धनराशि मुआवजा के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जिन परिवारों के मकान, पशु, फसलों को नुक्सान हुआ है, उस हिसाब से Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana  के अंतर्गत अलग से धनराशि सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी।

प्यारे बिहार वासियो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया , पात्रता, दस्तावेज़ आदि प्रदान करेंगे। अतः हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े, जिससे कि इस योजना का लाभ उठा सकें।

bihar Baadh rahat Yojana

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021

इस योजना के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा दिया जाने वाला मुहावज़े को सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किये जाएंगे। Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 के तहत जो बाढ़ से निराश्रित लोगो को हानि पहुंची है, इससे उनकी थोड़ी बहुत भरपाई होगी।  बाढ़ से जिनके पशु एवं परिवार के किसी भी सदस्य को नुकसान पहुंचा है, और साथ में जिनके पक्के और कच्चे मकान एवं जान माल की हानि हुई है। उन सभी को क्षति के आधार पर मुआवजा प्रदान किया जायेगा। बिहार के बाढ़ प्रभावित 10 जिले हैं– पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी , शिवहर ,सुपौल ,किशनगंज ,दरभंगा ,मुजफ्फरपुर ,गोपालगंज ,खगरिया।  ये ऐसे जिले है जहाँ पर बाढ़ का प्रकोप सबसे अधिक है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 का उद्देश्य

राज्य के सबसे अधिक प्रभावित 10 जिले हैं। इन जिलों के लोगों को जीवन यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के इन प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 के उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति परिवार को 6000 रूपये की धनराशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान करना।  सरकार द्वारा दी जा रही,  इस आर्थिक मदद के माध्यम से लोग अपना जीवन यापन आसानी से कर सकेंगे।  बाढ़ के कारण किसी परिवार के पशु या किसी परिवार के सदस्य को या आपके घर को किसी भी प्रकार की जान माल की हानि होती है। तो राज्य सरकार द्वारा उसके लिए योजना के अंतर्गत अलग से राहत पैकेज प्रदान किया जाएगा। 

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Key Highlights

योजना का नामबिहार बाढ़ राहत योजना / Apda Rahat Bihar
इसके द्वारा शुरू की गयीबिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के बाढ़ प्रभावित परिवार
योजना का उद्देश्यबाढ़ प्रभावित परिवार को मुहावजा प्रदान करना

Also read this article: बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2021: Bihar Labour Card Online Apply

बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 में आर्थिक सहायता राशि

  • इस योजना के तहत केवल बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ही मुआवजा प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य के बाढ़ प्रभावित प्रति परिवारों को राज्य सरकार द्वारा 6000 रूपये का मुआवजा दिया जायेगा।
  • बिहार राज्य के जिन लोगों के मकान, पशु एवं फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही बाढ़ की वजह से पक्के या कच्चे  घरों को नुकसान हुआ है,  उस हिसाब से Apda Rahat Bihar के अंतर्गत अलग से धनराशि दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा जिन लोगो को मुआवजा प्रदान किया जायेगा, उनकी एक अलग से सूची तैयार की जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना मुआवजा धनराशि

राज्य के बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत राज्य के जिन लोगो को बाढ़ की वजह से जो भी नुकसान हुआ। उस आधार पर परिवारों को अलग अलग मुआवजा दिया जायेगा। इसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख में नीचे दी हुई है।

  • बिहार बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹6000 का आर्थिक मदद ।
  • किसी सदस्य के आपदा से मृत्यु होने पर परिजनों को – 4 लाख रूपये दिए जाएंगे। 
  • कपड़ा का नुकसान होने पर – 1800 रुपए
  • बर्तन के नुकसान के लिए -2000   रूपये
  • फसल बर्बाद होनें पर -6800 रुपए प्रति हेक्टेयर
  • गाय एवं भैंस की क्षति होने पर -30000 प्रति
  • घोड़ा की क्षति होनें पर – 25000 प्रति घोड़ा 
  • भेड़, बकरी, सूअर की क्षति होनें पर -3000 प्रति
  • पक्का मकान , कच्चा मकान के नुकसान पर – 95100 रूपये 
  • मुर्गी पालन के नुकसान पर  – अधिकतम ₹5000 देय होगा ।
  • पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर – 5200 रूपये
  • कच्चा मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर – 3200 रूपये 
  • जानवर के शेड को नुकसान होने पर – 2100 रूपये
  • झोपड़ी का पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त होने पर – 4100  रूपये

Also read: आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट कैसे देखें ?

बिहार में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का विवरण

वर्तमान में बिहार में कुल 12 जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया है। जिसकी पूरी जानकारी इस लेख में नीचे दी गयी है।

  • 12 जिले विशेषकर राज्य के उत्तरी जिले 
  • 101 ब्लॉक
  • 29 लाख 62 हजार कुल जनसंख्या प्रभावित
  • 50 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित
बिहार के बाढ़ प्रभावित जिले
  • सीतामढ़ी
  • शिवहर
  • सुपौल
  • किशनगंज
  • दरभंगा
  • मुजफ्फरपुर
  • गोपालगंज
  • खगरिया
  • सरन
  • पूर्वी समस्तीपुर
  • पश्चिम समस्तीपुर
  • चंपारण

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • इस योजना के अंतर्गत आपका जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में घोषित होना चाहिए
  • आपका घर बाढ़ प्रभावित गाँव या पंचायत में होना चाहिए। 
  • आपका परिवार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित होना चाहिए। 
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • उम्मीदवार का विवरण

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 आवेदन कैसे करे ?

यदि राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवार इस योजना के तहत सरकार द्वारा मुआवजा प्राप्त करना चाहते है, तो उन्हें इसके लिए योजना के तहत आवेदन करने की जरुरत नहीं है। योजना के अंतर्गत लोगों के लिए बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 में नाम जोड़ने के लिए शिविर लगाए जायेंगे। जहां आप जाकर वहां कर्मचारियों द्वारा पूछे गये सारे विवरण देना होगा। जैसेकि – नाम,  पता, बैंक अकाउंट नंबर, परिवारों की सदस्य्ता के बारे में भी पूछा जायेगा। इसके  पश्चात सरकारी प्राधिकरण आपके डेटा को राज्य सरकार के साथ साझा करेंगे। आपका पूरा डेटा सर्वेक्षण और पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद पूरी सूची संबंधित विभागों को सौंप दी जाएगी। अंत  में स्पष्टीकरण के बाद लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा मुहावजा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 लाभार्थी सूची

इस योजना के अंतर्गत बेहद क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में शिविर लगाए जायेगे। जहाँ पर बाढ़ ग्रस्त परिवारों की पूरी जानकारी ली जाएगी। सभी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात बाढ़ ग्रस्त परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। जिन लोगो का नाम इस सूची में रहेगा।  उन परिवारों को सरकार द्वारा 6000 रूपये का मुआवजा प्रदान किया जायेगा। यह मुआवजा सरकार द्वारा डीबीटी के जरिये सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों का नाम इस सूची के अंतर्गत जोड़ा जाय।

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana) की पूरी जानकारी प्रदान की है | जिसकी मदद से आप योजना का लाभ उठा सकते हैं | धन्यवाद |

Leave a Comment