Kisan Vikas Patra Yojana 2023: किसान विकास पत्र योजना, ब्याज दर & टैक्स बेनिफिट्स

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 | किसान विकास पत्र योजना ब्याज दर | Kisan Vikas Patra Yojana Online Apply | किसान विकास पत्र योजना कैलकुलेटर, टैक्स बेनिफिट्स | kisan vikas patra interest rate | kisan vikas patra benefits

Kisan Vikas Patra Yojana: हम सभी अपने भविष्य के लिए बचत को प्राथमिकता देते हैं | यह बचत (saving) तभी हमारे लिए कारगर हो सकती है जब हम उसे सही जगह पर निवेश भी करेंगे | इसलिए बचत किये गए पैसे को सही जगह पर निवेश (Invest) करना भी बहुत जरुरी होता है | आज हम आपको एक ऐसे ही बचत योजना (saving scheme) को लेकर आया हूँ | जिसमें आप पैसा को जमा करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं |

इस योजना का नाम किसान विकास पत्र योजना है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको लॉन्ग टर्म (Long Term) के लिए निवेश करना होगा। इस योजना में निवेश से आप जोखिम से भी बच सकते हैं | ऐसे लोग जो जोखिम (Risk) लेने से बचना चाहते हैं। उनके लिए यह अच्छी योजना (scheme) है |

इस आर्टिकल के माध्यम से Kisan Vikas Patra Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। जैसे कि किसान विकास पत्र योजना क्या है?, योजना का उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, आवेदन की प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Kisan Vikas Patra Yojana

यह एक प्रकार की बचत योजना (saving scheme) है। जिसमें एक निर्धारित समय तक निवेश करने पर निवेश की रकम को दोगुना (2x) करके देती है। इस योजना के तहत बैंक अथवा डाकघर में आवेदन किया जा सकता है।

इस योजना के अंतर्गत निवेशक को 10 साल और 4 महीने ( यानि कुल124 महीने तक) के लिए निवेश करना होगा और 124 महीने के बाद आपके द्वारा निवेश की गयी राशि दुगुनी हो जायेगी। इस योजना का नाम किसान विकास पत्र है, लेकिन इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। इसके लिए भारत नागरिक होना जरुरी है। 

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के तहत आवेदन के लिए केवीपी प्रमाण पत्र खरीदना होगा। जिसका न्यूनतम निवेश राशि ₹1000 है। इसमें निवेश कि कोई ऊपरी सीमा नहीं है। इसके अंतर्गत आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। यदि आप किसान विकास पत्र योजना में 50,000 रुपये से अधिक निवेश करते हैं तो इसके लिए अपने पैन कार्ड की डिटेल देनी होगी।

Advertisements
किसान विकास पत्र योजना

किसान विकास पत्र योजना ब्याज दर, रिटर्न एवं निकासी

kisan vikas patra interest rate 2022 में 6.9% है। 124 महीने के पश्चात आपके द्वारा निवेश की गयी राशि दुगनी हो जाएगी। निवेशक के द्वारा किसान विकास पत्र योजना से समय से पहले भी निकासी किया जा सकता है। लेकिन यदि निवेशक ने प्रमाण पत्र को खरीदने के 1 वर्ष के अन्दर निकासी करता है, तो ब्याज नहीं प्रदान किया जाएगा। लेकिन यदि प्रमाण पत्र खरीदने के 1 साल के पश्चात निकासी की जाती है तो जुर्माना नहीं देना होगा, परन्तु ब्याज की दर कम कर दी जाएगी। निवेशक के द्वारा ढाई साल (2+1/2 वर्ष) के बाद निकासी की गयी है तो उसे 6.9% की ब्याज दर पर ब्याज प्रदान किया जाएगा और कोई जुर्माना भी नहीं भरना होगा।

Also read: डाकघर बचत योजना क्या है ? पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें

सुकन्या समृधि योजना खाता खोलकर अपने बेटी का भविष्य सुरक्षित करें

Key Highlights Of Kisan Vikas Patra Yojana

योजना का नामकिसान विकास पत्र योजना
लांच की गयीभारत सरकार द्वारा
लाभार्थीभारत के लोग
योजना का उद्देश्यदेशवासियों के बीच बचत की भावना को बढ़ावा देना।
निवेश की अवधि सीमा124 महीने
न्यूनतम निवेश राशि1000 रुपये
अधिकतम निवेश की सीमाकोई सीमा नहीं
ब्याज दर6.9%

किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट

यह एक केन्द्र सरकार की योजना है | किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। यह सर्टिफिकेट कैश, चेक, पे ऑर्डर अथवा डिमांड ड्राफ्ट के जरिये खरीदा जा सकता है। किसान विकास पत्र तीन प्रकार के होते हैं | जिनके नाम सिंगल होल्डर टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट, जॉइंट ए टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट एवं जॉइंट बी टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट है।

  • सिंगल होल्डर टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट: इस प्रकार का सर्टिफिकेट किसी नाबालिग लड़का या लड़की के लिए किसी व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • जॉइंट ए टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट: इस प्रकार का सर्टिफिकेट संयुक्त रूप से दो बालिग व्यक्ति को जारी किया जाता है। यह सर्टिफिकेट दोनों धारकों को संयुक्त रूप से देय है।
  • जॉइंट बी टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट: इस प्रकार का सर्टिफिकेट दो बालिग व्यक्तियों को संयुक्त रूप से जारी किया जाता है। यह संयुक्त खाता धारकों में से किसी एक व्यक्ति को ही देय होता है।

Kisan Vikas Patra Interest Rate 2023 (ब्याज दर)

Kisan Vikas Patra Yojana के तहत मेच्योरिटी समय सीमा 10 साल 4 महीने होती है। इतने समय में किसान विकास पत्र का प्रिंसिपल अमाउंट दो गुना हो जाता है। सरकार द्वारा June 2022 quarter ending से किसान विकास पत्र पर ब्याज दर को 6.9% कर दिया गया है | लाभार्थी आवेदक इस खाते में से मैच्योरिटी से पहले कुछ खास स्थिति में पैसे निकाल सकता है। इस खाते में निवेश करने की न्यूनतम सीमा 1000 रूपये निर्धारित की गयी है। किसान विकास पत्र अकाउंट में निवेश की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।

केंद्र सरकार किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट को 1000, 5000, 10000 तथा 50000 रुपये की डिनॉमिनेशन में बेचती है। इस राशि को पोस्ट ऑफिस से परिपक्वता के पश्चात प्राप्त की जा सकती है।

यह राशि लाभार्थी किसी भी पोस्ट ऑफिस से प्राप्त कर सकता है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपनी आइडेंटिटी स्लिप पोस्ट ऑफिस में दिखानी होगी। आईडेंटिटी स्लिप न होने की स्थिति में लाभार्थी केवल उसी पोस्ट ऑफिस से राशि रिडीम कर सकता है जिस पोस्ट ऑफिस से उसने किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट लिया है।

Key Points of Kisan Vikas Patra (KVP)

  • Government has decided to give Kisan Vikas Patra Rate @ 6.9% from 01.06.2022 .
  • Amount Investment will become doubles in 124 months (10 years & 4 months)
  • Under this scheme minimum amount for opening of account is of Rs. 1000/- and there is no maximum deposit limit.
  • A single adult can open account.
  • Joint Account can be also opened, but that is up to 3 adults.
  • A guardian on behalf of minor or on behalf of person of unsound mind can also open account.

Kisan Vikas Patra Yojana का उद्देश्य

किसान विकास पत्र योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के अन्दर बचत की भावना को प्रोत्साहित करना है। यदि कोई निवेशक इस योजना के माध्यम से निवेश करता है, तो 124 महीने में जमा की गयी राशि दोगुनी हो जाएगी। इससे इस योजना में अधिक से अधिक लोग निवेश करने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे बचत करना आसान हो जाएगा। Kisan Vikas Patra Yojana 2021 के तहत 124 महीनों के लिए आवेदन करना होगा | जिस पर ब्याज 6.9% प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

किसान विकास पत्र ट्रांसफर करने की प्रक्रिया

Kisan Vikas Patra को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रान्सफर केवल निम्न स्थिति में ही संभव है।

  • खाता धारक की मृत्यु होने की अवस्था में
  • संयुक्त खाता धारक की मृत्यु होने की अवस्था में
  • न्यायालय द्वारा ट्रान्सफर करने का आदेश होने पर
  • निर्देशित अधिकारी को खाते को प्लेज पर

Kisan Vikas Patra को वापस लेने के नियम

यदि आप किसान विकास पत्र को समय से पहले बंद करना चाहते हैं, तो यह संभव है, परन्तु इसके लिए कुछ खास परिस्थितियों निर्धारित की गयी है। किसान विकास पत्र को वापस लेने की स्थिति कुछ इस प्रकार से है।

  • किसी एक या फिर सारे खाताधारकों की मृत्यु हो जाने की अवस्था में
  • न्यायालय के द्वारा ऐसा आदेश होने पर
  • केवल जमा करने की तारीख के 2 साल 6 महीने के पश्चात
  • राजपत्र अधिकारी द्वारा ऐसा करने पर

किसान विकास पत्र अकाउंट कौन-कौन खोल सकता है?

  • एक बालिग व्यक्ति
  • संयुक्त खाता धारक की स्थिति में (केवल 3 व्यक्तियों तक)
  • नाबालिक की ओर से अभिभावक के द्वारा 10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिक

Kisan Vikas Patra Benefits 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • किसान विकास पत्र योजना एक बचत योजना (saving scheme) है।
  • kisan vikas patra benefits यह है कि इसमें निवेश की गयी राशि को दोगुना कर सकता है।
  • निवेश को दोगुना करने के लिए निवेशक को 124 महीने के लिए निवेश करना होगा।
  • इस योजना के तहत न्यूनतम निवेश की राशि 1000 रूपये है।
  • यदि निवेशक इस खाता में 50000 रुपए या उससे ज्यादा का निवेश करना चाहता है, तो उसे अपने पैन कार्ड का डिटेल जमा करनी होगी।
  • इस योजना के तहत पोस्ट ऑफिस या बैंक में अकाउंट ओपन किया जा सकता है।
  • Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के अंतर्गत अपने खाता को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस या फिर एक बैंक से दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • केवीपी फॉर्म को चेक या कैश में भरा जा सकता है।
  • किसान विकास पत्र फॉर्म सबमिट करने पर आवेदक को एक किसान विकास सर्टिफिकेट दिया जाता है | जिसमें मेच्योरिटी डेट, लाभार्थी का नाम तथा मैच्योरिटी अमाउंट दर्ज होगा।
  • इस योजना के वर्तमान में 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर है।
  • इस योजना के अंतर्गत जमा की गयी राशि की निकासी की जा सकती है, लेकिन निकासी 1 वर्ष के भीतर होने पर कोई ब्याज नहीं प्रदान किया जाएगा तथा जुर्माना राशि भी भरनी पड़ेगी।
  • किसान विकास पत्र योजना को गारंटी के के रूप में लोन भी प्राप्त करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

किसान विकास पत्र योजना में खाता खोलने के लिए पात्रता

  • आवेदक को खाता खोलने के लिए भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक बालिग नहीं है, तो उसके माता-पिता इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
  • हिंदू एकीकृत परिवार (Hindu Undivided Family) या फिर अनिवासी भारतीय इस योजना के अंतर्गत खाता नहीं खोल सकते हैं।

Kisan Vikas Patra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

किसान विकास पत्र योजना ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए उस बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | जहां से आप इस योजना को खरीदना चाहते है।
  • आपके कंप्यूटर / मोबाइल स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर इन्वेस्टमेंट प्लान का लिंक होगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात किसान विकास पत्र योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको आवश्यक सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन पूरा हो जाता है।

किसान विकास पत्र योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाना होगा।
  • जहाँ से किसान विकास पत्र योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देनी है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • फिर इस आवेदन फॉर्म को उसी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जमा कर देना है।
  • इस प्रकार से आप किसान विकास पत्र योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Kisan Vikas Patra Yojana को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाना होगा जहां से आप किसान विकास पत्र योजना को ली है।
  • फिर वहाँ से आपको ट्रांसफर फॉर्म बी लेना होगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देनी होगी।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच कर देना होगा। जिसमें पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ओरिजिनल केवीपी सर्टिफिकेट, तथा एप्लीकेशन है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को उसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर देना है।
  • इस प्रकार से आपका Kisan Vikas Patra Yojana 2022 का खाता आसानी से ट्रांसफर हो जाएगा। 

दोस्तों इस आर्टिकल में किसान विकास पत्र योजना / Kisan Vikas Patra Yojana 2023 से संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आपको इस लेख को पढ़ने के बाद भी किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं | हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे | योजनाओं से जुड़े अपडेट पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट samriddhabharat.in को पुनः विजिट करें |

Leave a Comment