Study Tips In Hindi: (Padhai kaise kare) परीक्षा की तैयारी कैसे करें।

Study Tips In Hindi: दोस्तों ! आज के इस आर्टिकल परीक्षा की तैयारी कैसे करें में हम आपको बताएँगे, कि आप किस तरह से प्लानिंग करें, जिससे की परीक्षा में अच्छे मार्क्स आ सके। अक्सर अधिकांश विद्यार्थी केवल विचार करते रहते हैं, लेकिन कोई ठोस प्लानिंग के अभाव में बहुत सारे गंभीर स्टूडेंट भी परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने में असफल रह जाते हैं। वही प्रतियोगिता की बात करें, तो यह पहले से ज्यादा कठिन हो गयी है। चाहे आप CBSE Board का एग्जाम दे रहे हो या स्टेट बोर्ड का हर जगह चुनौतियां है। इस आर्टिकल में हम ऐसे Study Tips शेयर करेंगे कि आप Padhai kaise kare एवं पढ़ाई की लत कैसे लगाएं? जिससे परीक्षा में अच्छे मार्क्स आ सकें |

अगर कोई प्रतियोगी परीक्षा जैसे सिविल सर्विसेज, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन, बैंक पीओ की तैयारी कर रहे हैं तो यहां प्रतियोगिता तो इतना कठिन हो  गयी है, कि बिना अच्छे प्लानिंग और गंभीर प्रयास के सफलता पाना बहुत कठिन हो गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे “Padhai Karne ka Tarika” बताएंगे।  जिससे कि आप आसानी से अपने स्टडी को जारी रखकर आप अपने सिलेबस को पूरा कर सकें और परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकें।

 study tips in hindi

पढ़ाई करने के टिप्स (Study Tips In Hindi)

अपने लक्ष्य को निर्धारित करें

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए टारगेट तो अनिवार्य है। बिना टारगेट के आप पूरी क्षमता के साथ  मेहनत  नहीं कर  सकते। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह सुनिश्चित करें कि कितने दिनों में विषय को पूरी तरह तैयार करना है। हम Subject को Topics में बाटें, जिससे टारगेट प्राप्त करना आसान हो जाता है और आप अपने syllabus को बार-बार रिवाइज कर पाएंगे।

Study Tips In Hindi (पढ़ाई में Discipline को अपनायें)

दुनिया में जो भी व्यक्ति सफल है, वह Decipline को फॉलो करता है। एक किसान भी अपने दैनिक जीवन में Decipline को अपनाता है। वह सुबह उठकर खेत में जाकर अपने कार्यों को समय पर पूरा करता है। यद्यपि वह Decipline का मतलब नहीं समझता है।

आप मेरे कहने का मतलब समझ गए होंगे कि सफलता पाने  या अच्छे मार्क्स लाने के लिए जीवन में Deciplined होना जरूरी है। Decipline को फॉलो करके आप समय पर अपने टारगेट को प्राप्त कर पाने में सफल हो पाते हैं।

Also read: Top 10 Success Tips For Students In hindi

Study Tips In Hindi (पढ़ने का Time Table कैसे बनायें)

जब कोई विद्यार्थी बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाता है या कोई विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा, जैसे सिविल सर्विसेज एग्जाम को पास करता है तो उसके सामने सबसे पहला सवाल यही किया जाता है कि आपके पढ़ने का टाइम टेबल क्या था?

यानी सफलता प्राप्त करने के लिए टाइम टेबल बनाना जरूरी है। टाइम टेबल बनाएंगे तभी आप समझ पाएंगे कि आपको कौन कौन सब्जेक्ट पढ़ना है और कितना मेहनत करना है। टाइम टेबल बनाने के बाद उसे स्ट्रिक्टली फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। वास्तव में देखा जाए तो Discipline की जरूरत यही पड़ती है। टाइम टेबल तो सब लोग बना लेते हैं और 2 से 4 दिन फॉलो भी करते हैं। लेकिन Discipline के अभाव में सब भूल जाते हैं। यह  सोचते हैं, कि  चलो कल से जरूर टाइम टेबल को फॉलो करूंगा और टालते चले जाते हैं। अंत में असफलता मिलती है।  एग्जाम में अच्छे मार्क्स  नहीं आ पाते या प्रतियोगी परीक्षा में असफल हो जाते हैं। इसलिए सफलता के लिये यह आवश्यक है, कि अपने सामर्थ्य के अनुसार टाइम टेबल बनाकर उसको strictly फॉलो करना चाहिए।

Padhai kaise kare (स्मार्ट स्टडी टिप्स)

आप कोई भी एग्जाम दे रहे हो, जब भी किताबों का अध्ययन करें,  तो उसे पूरी तरह समझें। उसके पश्चात खुद के नोट सरल शब्दों में बनाएं। आपको अपने सिलेबस को ध्यान में रखकर उन्ही टॉपिक्स पर शार्ट सेल्फ नोट्स बनाने हैं क्योंकि एग्जाम के समय नोट्स को रिवाइज करना आसान होता है और जब आप खुद के बनाए नोट्स को पढ़ते हैं तो पूरी चीजें आपके दिमाग में स्पष्ट होने लगती हैं। और जब एग्जाम में बैठते हैं तो एक अलग ही आत्मविश्वास रहता है। यह मनोवैज्ञानिक आत्मविश्वास  सफलता में काफी सहायक होता है।

Tips to Study hard

यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो स्थाई दिनचर्या को बनाएं। अपने लक्ष्य को छोटे-छोटे भागों में बांट कर उसे प्राप्त करने का प्रयास करें। अगर आप लगातार पढ़ाई करती रहेंगे तो  बोर हो जाएंगे। इसलिए पढ़ाई के बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें ।  ब्रेक के समय अपनी रूचि के अनुसार मनोरंजन को शामिल करें।

Padhai kaise kare (अपने जीवन में ध्यान मुद्रा को शामिल करें)

जब आप पढ़ाई करते हैं तो पढ़ा हुआ विषय कितना याद रख पाते हैं। यह बहुत जरूरी है। इसलिए आप अपनी दिनचर्या में ध्यान योग को शामिल करें। ध्यान योग शामिल करके आप कम पढ़ कर भी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

Padhai kaise kare (दूसरों से सीखने में शर्म ना करें)

अक्सर हम जब पढ़ाई करते हैं तो कुछ टॉपिक को समझने में दिक्कत आती है। जब भी ऐसी स्थिति आए तो आप अपने सीनियर या अपने दोस्तों से पूछने में बिल्कुल भी शर्म ना करें। सीखने में शर्म करना हमारी सफलता में बहुत बाधक होती है। इसलिए जब भी किसी विषय को समझने में दिक्कत आए, तो हमेशा दूसरों से सीखने का प्रयास करें।

Study Tips for Students (Self study tips)

परीक्षा की तैयारी कैसे करें

परीक्षा के 15 दिन पूर्व से नया टॉपिक्स  पढ़ने से बचें। अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थी परीक्षा निकट होने पर भी अधिक से अधिक पढ़ने पर ध्यान देते हैं, जो कि घातक हो सकता है। परीक्षा के निकट होने पर उन्हीं टॉपिक्स को रिवाइज करें जो आप पहले पढ़ चुके हैं। ऐसा करके आप आसानी से परीक्षा में अपना परफारमेंस सुधार सकते हैं।

Self Study Tips” यानि “Padhai Karne ka Tarika” में हमने ऐसे 8 महत्वपूर्ण टिप्स को बताया है। अगर परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं तो इन बताए गए टिप्स को फॉलो करना ही पड़ेगा, क्योंकि सफलता पाने के लिए कुछ आधारभूत नियम होते हैं। जिसका कोई विकल्प नहीं होता है। अर्थात उसका पालन करना ही पड़ता है।

दोस्तों! इस आर्टिकल Study Tips In Hindi / परीक्षा की तैयारी कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है । यदि आपके कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों को शेयर भी कर सकते हैं।

Leave a Comment