Kanya Sumangala Yojana 2023 | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन फॉर्म

कन्या सुमंगला योजनाUP Kanya Sumangala Yojana in Hindi,  आवेदन ऑनलाइन, पंजीयन, दस्तावेज़, वेबसाइट, हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर, पंजीकरण, सूची लिस्ट,  [Eligibility, Amount, Toll Free Number, How to apply]

Kanya Sumangala Yojana: हमारे देश में आदिकाल से ही लड़कियों / औरतों के प्रति भेदभाव किया जाता रहा है। उन्हें ऐसे परिवेश में रखा जाता रहा है, जिससे उनका विकास न हो सके। उन्हें बाल विवाह, दहेज प्रथा, सती प्रथा जैसी अनेकों कुरीतियों का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण वे आज भी समाज के मुख्य धारा से नहीं जुड़ पायी हैं। लड़कियों को इन्ही कुरीतियों से बाहर निकालने एवं नारी सशक्तिकरण  के लिए अनेकों योजनाएं भारत सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाती जा रही हैं। जिसमें से एक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों के लिए विशेष रूप से नयी योजना कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) की शुरुवात की गयी  है। योजना के अंतर्गत  सरकार जन्म से लेकर कॉलेज की पढाई तक लड़कियों के विकास के लिए आर्थिक सहायता देगी।  इस आर्टिकल में योजना के अंतर्गत  मिलने वाली राशी, योग्यता, आवेदन फॉर्म से जुडी सभी जानकारी आपको  मिलेगी। 

kanya sumangala yojana

Kanya Sumangala Yojana 2023

  • हमारे देश में आज भी लड़कियों को  बोझ समझा जाता है। हमारे देश में आज कई जगह ऐसे  हैं, जहाँ पैदा होते हीं  उन्हें मार दिया जाता है। आर्थिक स्थिति सही न होनें की  वजह से लड़कियों को आगे पढाई करने नहीं  दिया जाता है। इन्ही वजहों से उत्तर प्रदेश सरकार कन्या सुमंगला योजना  ला रही है। 
  • Kanya Sumangala Yojana के माध्यम से लड़कियों में  उच्च शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री योगी जी ने योजना का एलान  किया है.
  • कन्या सुमंगला योजना के तहत कन्या के जन्म से लेकर उसकी शादी तक 6 चरण में सरकार आर्थिक मदद देगी। इससे प्रदेश में बाल विवाह जैसी कुप्रथा समाप्त करने में मदद भी मिलेगा। 

कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि

उत्तर प्रदेश सरकार (Sumangala Kanya Yojana) निम्न 6 Installment में लड़की के नाम पर पैसा उसके बैंक अकाउंट में जमा करेगी. 

(i) नवजात बच्ची जिसका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात हुआ है को एकमुश्त 2000 रूपए दिया जाएगा।

(ii) ऐसी बालिका जिसका जन्म 01/04/2018 से पूर्व न हुआ हो, एवं उसका 1 साल का टीकाकरण हो चुका हो, उसे 1000 रूपए दिया जायेगा.

(iii)  बच्ची के पहली कक्षा में प्रवेश करने पर 2000 रूपए दिए जायेगें.

(iv) 6ठी कक्षा में प्रवेश करने पर 2000 रुपये पुनः दिए जाएगे.

(v)   नौवी में प्रवेश करने पर 3000 रुपए

(vi) स्नातक या 2 साल का डिप्लोमा करने पर 5000 रूपये दिए जायेंगे.

(vii) कुल मिलाकर 15000 रूपये लड़की के बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 1200 करोड़ का बजट तय किया है। जो इस योजना के क्रियान्वयन में लगाया जायेगा.

  • लड़की के जन्म से लेकर  6 महीने के अंदर उसका नाम इस योजना में रजिस्टर करना अनिवार्य होगा, अन्यथा कन्या को इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ

  • Kanya Sumangala Yojana 2021 उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐसी पहल है जो बालिकाओं के विकास के लिए विशेष रूप से काम करती है।
  • यह योजना राज्य की बालिकाओं के संरक्षण के साथ साथ उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, और शिक्षा से सम्बंधित सभी बाधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रूपये होनी चाहिए, तभी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
  • इस योजना के तहत कन्या के जन्म से लेकर पढाई तक कुल 15000 रूपये की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।

Kanya Sumangala Yojana Key Points

इस योजना के मुख्य बिन्दुओ को नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं|

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana)
लांच की तारीखफ़रवरी 2019
घोषणा हुईयूपी बजट 2019-20
घोषणा की गयीप्रदेश वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
योजना की शुरुवातअप्रैल 2019
लाभार्थीप्रदेश की लड़कियां
राशि15 हजार (6 चरण में)
वेब पोर्टलmksy.up.gov.in

Also read: सुकन्या समृद्धि योजना 2023 full information

कन्या सुमंगला योजना पात्रता (MKSY Eligibility)

  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी का परिवार यूपी राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है
  • योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 0 से लेकर 3 लाख रूपये के बीच हो। इससे अधिक आय वाले परिवार इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
  • किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में एक परिवार से अधिकतम 2 लड़कियों को ही इसका लाभ मिलेगा, लेकिन अगर किसी महिला के पास एक लड़की पहले से है एवं द्वितीय प्रसव के दौरान 2 जुड़वाँ लड़की पैदा होती है, तो उस परिवार की तीनों लड़कियां इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र मानी जाएँगी। 
  • यदि किसी परिवार के पास जैविक संतान के साथ विधिक रूप से गोद ली गयी संतान है, तो ऐसी अवस्था में दोनों को मिलाकर अधिकतम दो बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल पायेगा।

कन्या सुमंगला योजना में आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

इस योजना का लाभ  उठाने के लिए निम्न डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी:-

  • बैंक खाता पासबुक
  • निवास प्रमाणपत्र
  • फोटो आइडेंटिटी कार्ड
  • आय प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-
  • Kanya Sumangala Yojana Apply Online के लिए अधिकारिक वेबसाइट के  लिंक पर क्लिक करना होगा।

kanya sumangala yojana

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा, जिसमे आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद citizen Service Portal का option दिखाई देगा।
  • हिंदी में ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ एवं अंग्रेजी में ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ होगी. उसी के नीचे ‘यहाँ आवेदन करें’ या ‘Apply Here’ लिखा हुआ होगा. आपको आप अपनी भाषा के अनुसार लिंक पर क्लिक कर सकते है।
  • क्लिक करने पर आप अगले पेज पर पहुँच जायेंगे जहाँ से आपको इस पोर्टल पर रजिस्टर होने के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. लेकिन इससे आपके सामने जो पेज खुला हुआ हैं उसमें आपको नियम एवं शर्तें वाले ब्लॉक में ‘I agree’ यानि ‘मैं सहमत हूँ’ लिखा हुआ दिखाई देगा. जिसके सामने एक छोटा सा बॉक्स बना हुआ होगा, आपको उस पर क्लिक कर Continue (जारी रखें) बटन पर क्लिक करना है।

Kanya Sumangala Yojana

  • फिर आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, जो Kanya Sumangala Yojana वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करने का फॉर्म होगा। आप इसमें पूछी गई सभी बेसिक जानकारी भरकर, और अंत में कैप्चा कोड डालकर ओटीपी सत्यापित करें।
  • आपका ओटीपी सत्यापित होते ही आप इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिक सेवा पोर्टल में रजिस्टर हो जाएंगे। इसके साथ ही आपको एक यूजर आईडी प्राप्त होगी जो आपके मोबाइल नंबर पर आयेगी। जबकि पासवर्ड वही होगा जोकि आपने इसके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरा है।
  • इसके बाद आप उस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इस अधिकारिक वेबसाइट पर login करें। Login  करने के बाद जाकर आपके सामने इस योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको भरना होगा।
  • इसके साथ ही इसमें जिन दस्तावेजों की जरुरत होगी उन सभी को अपलोड भी करना होगा। और आखिर में जाकर आपको Kanya Sumangala Yojana 2021 का लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।

इस तरह से आप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।     

कन्या सुमंगला योजना ऑफलाइन आवेदन (पंजीकरण) कैसे करे ? 

  • यदि आप Kanya Sumangala Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में सहूलियत महसूस नहीं करते हैं, तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले अपने नजदीकी उपरोक्त कार्यालय से फॉर्म लेकर आना होगा | फॉर्म में पूछी गयी आवश्यक जानकारी भरकर, जरुरी दस्तावेज अटैच करना होगा।
  • अपने नजदीकी खंड विकास अधिकारी अथवा जिला अधिकारी के कार्यालय में जाकर फार्म जमा कराना जरूरी है।
  • कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा  फॉर्म का सत्यापन करने के बाद उसे वेबसाइट पर अपलोड करवा दिया जाएगा ।
  • इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपका कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा |
  • इससे आप इस योजना का लाभ उठा पायेगें।

Kanya Sumangala Yojana (Citizen Services Portal डाउनलोड करने की प्रकिया)

  • Kanya Sumangala yojana में आवेदन करने में अगर किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन करने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।
  • सर्वप्रथम कन्या सुमंगला योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको नए फीचर्स / रिपोर्ट के सेक्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद नए नागरिक पंजीकरण मार्गदर्शिका के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

2 thoughts on “Kanya Sumangala Yojana 2023 | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन फॉर्म”

Leave a Comment