(Apply) Bharat Jan Kalyan Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन , एप्लीकेशन फॉर्म

भारत जन कल्याण योजना अप्लाई ऑनलाइन | Bharat Jan Kalyan Yojana Apply | जन कल्याण सुविधा केंद्र रजिस्ट्रेशन | Bharat Jan Kalyan Yojana Application Form | mukhyamantri jan kalyan yojana

Bharat Jan Kalyan Yojana: सरकार देश में बेरोजगारी की दर को कम करने एवं लोगों को रोजगार देने के लिए निरंतर प्रयास करती रही है। सरकार का प्रयास हमेशा यही रहता है, कि देश में बेरोजगारी कम हो | साथ ही इससे जन कल्याण भी हो। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में भारत जन कल्याण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में जन कल्याण सुविधा केंद्र खोले जायेंगे, इन केन्द्रों पर लोगों को सस्ते दरों पर किराना का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि राज्य के गरीब एवं निर्धन लोगों अपनी दैनिक आवश्यक वस्तुए सस्ते में एवं ब्रांडेड आसानी से प्राप्त कर सकें।

यदि आप इस योजना के अंतर्गत जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए। क्योंकि इस लेख में हमनें भारत जन कल्याण योजना (Bharat Jan Kalyan Yojana) से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- योजना का लाभ, उद्देश्य , आवश्यक पात्रता, विशेषताए, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी साझा  की है।

Bharat Jan Kalyan Yojana

भारत जन कल्याण योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना को राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार, रोजगार व जनकल्याण के उद्देश्य से चलायी जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक जिले में जनकल्याण सुविधा केंद्र खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन केन्द्रों पर राशन व किरानें का सामन सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका लाभ राज्य के गरीब एवं मध्यम वर्ग आसानी से ले सकेंगे। इन केन्द्रों पर उपलब्ध सामानों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।

Bharat Jan Kalyan Yojana 2021 को शुरू करने से राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत खोले गए प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर एक संचालक तथा 2 लोगों की नियुक्ति की जायेगी। इस योजना के अंतर्गत जन सुविधा केंद्र राज्य के प्रत्येक जिले में खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है।  इससे आत्जमनिर्नभर भारत के निर्माण में सहायता मिलेगी। भारत जन कल्याण योजना, केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण रूप से पंजीकृत है, और इसका मैनेजमेंट एक ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

Brief Description About Bharat Jan Kalyan Yojna

Bharat jankalyan Yojana is a part of Anjanaaim India Pvt. Ltd, which is registered under Government of India. Bharat Jankalyan Yojana provides Groceris, food Grains, Agriculture seeds, and Ayurvedic products ect. For providing these items outlet will be opened at every Panchayat / Village / town/ City level. These retial shops will be called as Jankalyan Suvidha Center. 

Also Read: आत्मनिर्भर भारत योजना क्या है?, जरुर जाने

Highlights of Bharat Jan Kalyan Yojana

योजना का नामभारत जन कल्याण योजना (Bharat Jan Kalyan Yojana)
Launched byGovernment of Madhya Pradesh
लाभार्थी (Beneficiary )मध्य प्रदेश के नागरिक
योजना का उद्देश्य1. राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना. 2. राज्य के मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों को कम दामों में घरेलू सामान उपलब्ध कराना.
Official WebsiteClick Here

जन कल्याण केन्द्रों पर खरीददारी पर 20% से लेकर 50% तक की छूट

इन जन कल्याण केन्द्रों पर मिलने वाली प्रत्येक सामान पर भारी छूट दिया जाएगा। Bharat Jan Kalyan Yojana के अंतर्गत खोले गए केन्द्रों पर प्रत्येक सामान पर 20 से लेकर 50% की छूट प्रदान की जायेगी, जो कि ब्रांड के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। साथ ही साथ मिलने वाले प्रत्येक किराना सामान के ब्रांड को भी परखा जाएगा, जिससे कि कोई ख़राब सामान न बेचा जा सके। इस केन्द्रों से सामान खरीदने के लिए लोगों को कार्ड बनवाना होगा, तभी आप छूट प्राप्त कर सकेंगे। कार्ड बनवाने के लिए जन सुविधा केन्द्रों पर जाकर आईडी कार्ड एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी। इसके बाद आपका कार्ड बन जाएगा और आप छूट प्राप्त कर पायेगे।

Bharat Jan Kalyan Yojana के लाभ

  • भारत जन कल्याण योजना, से प्रदेश के युवाओं, ग्रामीणों और गरीब परिवारों को स्वरोजगार, रोजगार मिलेगा।
  • जन कल्याण कार्ड बनवाने पर किराना का सामान, अनाज, कृषि बीज, आयुर्वेदिक सामान, पौधे और सभी घरेलू जरुरत के सामान 20 % से लेकर 50 %  छूट के साथ मिलेंगे। कार्ड बनवाने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना चाहिए। राशन कार्ड न होने की स्थिति में ग्राम पंचायत से लिखित प्रमाण पत्र के द्वारा नया जनकल्याण कार्ड बन सकेगा।
  • इस Bharat Jan Kalyan Yojana के अंतर्गत अपनी दुकान खोलने पर कुल टर्न ओवर का 5 प्रतिशत लाभ प्रतिमाह सरकार द्वारा दिया जायेगा।
  • मान लो यदि जनकल्याण सेंटर पर प्रतिदिन 2000 लोग जुड़ते हैं, और प्रति कार्ड पर 2000 रुपये की बिक्री होती है। तो महीने का 40 लाख रूपये का टर्न ओवर होगा। तो दुकान मालिक को 5 प्रतिशित के हिसाब से 2 लाख रुपये का लाभ मिल सकेगा।
  • साथ साथ इस योजना से प्रति जनकल्याण सुविधा सेंटर पर 2 लोगों को नौकरी मिलेगी। जिससे राज्य के हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

भारत जन कल्याण योजना का उद्देश्य

भारत जन कल्याण योजना को प्रारम्भ करने के निम्नलिखित उद्देश्य हाँ:-

  • इस योजना के अंतर्गत मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों को कम दामों में (छूट के साथ) ब्रांडेड सामान उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन कर बेरोजगारी की दर को कम करना है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक सुविधा केंद्र पर 3 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में जन सुविधा केंद्र खोलना है।

Also Read: आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट कैसे देखें?

जन कल्याण केन्द्रों पर गृह उद्योगों का सामान:

ऐसे सभी गृह उद्योग जो अच्छी क्वालिटी के खाद्य प्रदार्थ बनाते हैं, उन्हें भी भारत जन कल्याण योजना में शामिल किया जाएगा। इससे घरेलू उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा एवं बाज़ार आसानी से सरकार द्वारा उपलब्ध को सकेगा। इसके लिए उन्हें अपने खाद्य पदार्थो की क्वालिटी को उच्च रखना होगा। जन कल्याण केन्द्रों पर मिलने वाले सभी सामानों की जांच प्रयोगशाला में की जायेगी। यदि किसी खाद्य पदार्थ के ब्रांड में कोई शिकायत मिलती है, जिससे की किसी खरीददार को नुकसान पहुचे। तो ऐसे में उस खाद्य पदार्थ को बेचना बंद कर दिया जाएगा। साथ ही खाद्य निर्माता के खिलाफ कार्यवाई भी की जायेगी।

Bharat Jan Kalyan Yojana 2023 का विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Bharat Jan Kalyan Yojana के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में जन सुविधा केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के कई जिले में जन कल्याण सुविधा केंद्र खोले जा चुके हैं। और शेष बचे जिले में इसे खोले जाने का कार्य प्रगति पर है। इस जन सुविधा केन्द्रों से प्रदेश के नागरिक सस्ते दामों पर किराने का सामान खरीद पाएंगे। जिसमे आप को 30% से लेकर 50% तक की छूट प्राप्त होगी। प्रत्येक जिले में जन सेवा केन्द्रों की संख्या अलग अलग हो सकती है। जैसे- बड़वानी जिले में 100 जन सुविधा केंद्र खोले जायेंगे। सेंधवा नगर में 10 जन सुविधा केंद्र खोले जायेंगे।

जन कल्याण सुविधा केंद्र के रिटेल शॉप गोदाम राज्य के प्रत्येक जिलों एवं कस्बों के स्तर पर खोले जा सकते हैं। इन केन्द्रों की स्थापना से गृह उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के छोटे छोटे अवसर महिलाओं को मिलेंगे। जिससे महिलाओं की  आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

जन कल्याण वितरण केंद्र पर मिलने वाले सामान

Bharat Jan Kalyan Yojana राज्य में एक ट्रस्ट के रूप में चलाया जा रहा है। जो की  भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी पंचायत, गाँव या शहर स्तर पर “भारत जन कल्याण सुविधा केंद्र” पर सामान मिलेगा। इन केन्द्रों पर क्या क्या मिलेगा, इसे नीचे दिया गया है।

  • शक्कर
  • रिफ़ाइन्ड तेल
  • चावल
  • डालें
  • कपड़े धोने का पाउडर
  • चाय पत्ती
  • मसाला
  • बेसन
  • टूथपेस्ट
  • टूथब्रश
  • अगरबत्ती
  • नमक
  • कोल्ड क्रीम
  • फेशवाश
  • शैम्पू
  • टॉयलेट क्लीनर
  • फिनाइल आदि

इस तरह कुल मिलाकर 35 से भी अधिक किराना सामान प्रतिमाह ख़रीदे जा सकेंगे।  जिस पर आप 20 से 50 % तक की छूट प्राप्त कर पायेगे।

How to Apply Online For Bharat Jan Kalyan Yojana

यदि आप भारत जन कल्याण योजना से जुड़कर अपनी जन कल्याण सुविधा सेंटर खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं और अनिवार्य निर्देशों का पालन करना होगा।

Bharat Jan Kalyan Yojana के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता आवश्यक है:

  • सुविधा केंद्र के लिए मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी पात्र हैं।
  • केंद्र खोलने के लिए कम से कम 15 X 15 वर्गमीटर का कमरा यानी दुकान होनी चाहिए।
  • सुविधा केंद्र / दुकान में कंप्यूटर और इन्टरनेट सुविधा होनी चाहिए।
  • आवेदक को कम से कम 2 लाख रूपये या उससे अधिक निवेश (Invest) करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • लाइसेंस शुल्क के रूप में 35 हजार रुपये एक बार देना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

फॉर्म भरते वक्त निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी, जिसे नीचे दिया गया है:

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • बैंक अकाउंट / बैंक खाता
  • आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि

Online Application Process For Jankalyan Suvidha Center

Bharat Jan Kalyan Yojana के अंतर्गत तीन प्रकार के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जाते हैं –

  1. Application For Jankalyan Suvidha Center
  2. Jankalyan Supply Depot Application
  3. Application for Jankalyan Job
  4. जन कल्याण सुविधा सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले Bharat Jankalyan Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट www.bharatjankalyanyojna.in पर जाना होगा।

bharat jan kalyan yojana

5. होम पेज खुलने पर मेनू में Online Apply के ऑप्शन पर क्लिक करने पर तीन ऑप्शन दिखेंगे। जो कि ऊपर बताया गया है। इसमें से Apply Jankalyan Suvidha Center पर क्लिक करना होगा।

bharat jan kalyan yojana

  1. जिसके बाद फॉर्म खुलकर आएगा, जिसमें आपको District Name, Supply Depot Name, applicant name, applicant father name, address, mobile number, Email-ID, Aadhar Number, Bank details इत्यादि भरना होगा।
  2. सभी जानकारी भरने के बाद जो भी डाक्यूमेंट्स अपलोड करना है, उसे choose file के option पर क्लिक करके अपलोड करना होगा। इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. सबमिट के बटन पर क्लिक करने के साथ ही आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

Download Bharat Jan Kalyan Yojana Registration Certificate

  • जब आप ऊपर बताये गए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं। तो आप अपने रजिस्ट्रेशन की जांच भी कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन की जांच करने एवं Registration Certificate को डाउनलोड करने के लिए आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

bharat jan kalyan yojana

  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर को डालना होगा, और search के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आ जाएगा। इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हेल्प लाइन नंबर –

  • Helpline Number- +91-8120228066
  • Email Id- bharat.jankalyan@rediffmail.com

Leave a Comment